PlayBreaking News

नहीं रहे 'धूम' के डायरेक्टर Sanjay Gadhvi : मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम

Follow on Google News
नहीं रहे 'धूम' के डायरेक्टर Sanjay Gadhvi : मॉर्निंग वॉक के दौरान आया हार्ट अटैक, हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर संजय गढ़वी ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। धूम, धूम 2 जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले संजय ने 57 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे आज (19 नबंवर) सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए थे। उसी दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया और हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ा दिया। उनके निधन से सभी हैरान है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान आया अटैक

संजय सुबह लोखंडवाला बैकरोड में सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और काफी पसीना आने लगा। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल कोकिलाबेन अंबानी ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने करीब सुबह 10 बजे आखिरी सांस ली। हैरानी की बात यह है कि, संजय जहां वॉक कर रहे थे, वहां से हॉस्पिटल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी। रास्ते में कोई ट्रैफिक भी नहीं था, लेकिन हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल संजय का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है।

इन फिल्मों को किया डाटरेक्ट

उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। संजय गढ़वी ने 'धूम' और 'धूम 2' का निर्देशन किया है। 'तेरे लिए', 'किडनैप', 'मेरे यार की शादी है', 'ऑपरेशन परिंदे' और 'अजब गजब लव' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया। धूम'  फ्रेंचाइजी देश की सबसे बड़ी फिल्म फ्रेंचाइजी में से एक है, जिसकी शुरुआत 2004 में हुई थी। धूम सिरीज की पहली दो फिल्में संजय गढ़वी ने डायरेक्ट की थीं।

इस मुद्दे पर फिल्म बनाने वाले थे संजय गढ़वी

संजय गढ़वी लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते हैं, इसी सोसाइटी में श्रीदेवी रहती थीं। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी। खबर के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- 18 साल में ब्रह्माण्ड सुंदरी तो 24 में मां बनीं Sushmita Sen… क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सितारों के साथ रहे रिलेशनशिप के चर्चे
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts