अन्यखेल

कैंपियन के कुशाग्र ने मार्शल आर्ट में जीता गोल्ड

भोपाल। कैंपियन स्कूल अरेरा कॉलोनी, भोपाल के सेकंडरी सेकशन की कक्षा 6वीं में अध्ययनरत कुशाग्र भट्ट ने हाल ही में कांगशिता मुाई थाई बैंकॉक, थाईलैंड में मार्शल आर्ट द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स 2023 प्रतियोगिता की काता कैटेगरी के 8 से 9 वर्ष के व्यक्तिगत बॉयज लेवल में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। अपने इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत कुशाग्र को ‘सार्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ व स्वर्ण पदक प्रदान किया गया। इस अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विश्व के अलग-अलग देशों के सैंकडों प्रतियोगी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। कुशाग्र ने विभिन्न डांस प्रतियोगितओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य फादर डॉ. अथनस लकड़ा एसजे, उप प्राचार्य फादर आलोक कुजूर एसजे एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी जोंसी कोशी ने कुशाग्र की इस स्वर्णिम सफलता पर बधाइयां दी।

संबंधित खबरें...

Back to top button