Dewas News : तेंदुए पर ग्रामीणों ने की सवारी, सेल्फी और वीडियो भी बनाए, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू, देखें VIDEO

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है। यहां के लोगों ने एक तेंदुआ को पकड़ लिया और फिर उसके पीठपर बैठकर सवारी की। तेंदुआ के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली और वीडियो भी बनाए। हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इस दौरान तेंदुआ ने किसी पर भी हमला नहीं किया। बल्कि, ग्रामीणों की भीड़ में भी आराम से बैठा रहा। देखने से लग रहा था कि तेंदुआ बीमार है।
[caption id="attachment_86695" align="aligncenter" width="600"]
पहले ली सेल्फी फिर पीठ पर बैठकर की सवारी।[/caption]
ग्रामीणों की भीड़ में आराम से बैठा रहा तेंदुआ।[/caption]
पहले ली सेल्फी फिर पीठ पर बैठकर की सवारी।[/caption]
क्या है पूरा घटनाक्रम ?
जानकारी के अनुसार, टोंकखुर्द तहसील के थाना पीपलरावां क्षेत्र ग्राम इकलेरा माताजी के जंगल में मंगलवार दोपहर करीब 2 से 4 बजे ग्रामीणों को तेंदुआ नजर आया। तेंदुए को देखकर पहले तो लोग डर गए। जब काफी देर तक उसने कोई हरकत नहीं की तो कुछ ग्रामीणों उसके पास पहुंचे। पत्थर मारने के बाद भी जब तेंदुए ने पलटवार नहीं किया तो ग्रामीणों ने बेखौफ होकर उसे पकड़लिया। उनमें से कुछ उसके शरीर पर हाथ फेरने लगे। कुछ ने उस पर सवारी भी की। हालांकि, तेंदुए ने किसी पर भी हमला नहीं किया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। लोग तेंदुए के साथ चलने लगे और उसे धकेलते रहे। ये पूरा नजारा कई ग्रामीणों ने अपने-अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया। जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। [caption id="attachment_86697" align="aligncenter" width="600"]
ग्रामीणों की भीड़ में आराम से बैठा रहा तेंदुआ।[/caption]





















