🌤️
--Bhopal, India

दिल्ली : जुड़वां बेटियां हुईं तो नाराज पिता ने दोनों नवजातों की कर दी हत्या

Follow on Google News
दिल्ली : जुड़वां बेटियां हुईं तो नाराज पिता ने दोनों नवजातों की कर दी हत्या

नई दिल्ली। बेटे की चाह रखने वाले 32 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 3 दिन की जुड़वां बेटियों की कथित तौर पर हत्या कर दी और उन्हें बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में अपने घर के पास दफना दिया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी नीरज सोलंकी को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमित गोयल ने बताया कि स्थानीय लोगों को पूठ कलां गांव के पास एक अस्थायी श्मशान घाट से दोनों शिशुओं के शव मिले।

उन्होंने बताया कि दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक सोलंकी ने तीन जून को बेटियों की हत्या कर दी थी। गोयल ने कहा, ‘अदालत से अनुमति मिलने के बाद दोनों शवों को 5 जून को बाहर निकाला गया और मंगोलपुरी स्थित एसजीएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया।’ डीसीपी ने बताया कि सोलंकी ने कथित तौर पर अपनी तीन दिन की बेटियों को इसलिए मार डाला, क्योंकि वह बेटा चाहता था।

पत्नी को बताया-बीमार थी बेटियां, इसलिए हुई मौत

बच्चियों का जन्म हरियाणा में एक निजी अस्पताल में हुआ था। गोयल ने बताया कि सोलंकी पत्नी से झूठ बोलकर बच्चियों को दिल्ली लाया था। उसने पत्नी से कहा कि किसी बीमारी से उन्हें बचाया नहीं जा सका। दिल्ली लाने के बाद उसने बच्चियों को मारकर दफना दिया। दिल्ली पहुंचने तक बच्चियां जीवित थीं। डीसीपी ने बताया कि आरोपी फरार था। पहले उसके पिता को पकड़ा गया जिसने बताया कि बेटियों के जन्म से वह खुश नहीं था।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts