Delhi Rain:दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश से तापमान में आई गिरावट
दिल्ली-एनसीआर में तेज आंधी और बारिश के बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। कई इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण मौसम अचानक बदल गया। खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली एयरपोर्ट ने भी यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
Rohit Sharma
28 May 2026



























