Delhi Election 2025 : 'भाजपा ने दिल्ली में गुंडागर्दी मचा दी है...', केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप, EC को लिखा पत्र

दिल्ली विधानसभा चुनाव अपने अंतिम चरण पर है। इस बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखी है। इस चिट्ठी में केजरीवाल ने भाजपा पर गंभीर आरोप भी लगाए है। इसके साथ उन्होंने आप कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए और हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
केजरीवाल ने की 4 मांगे
पत्र लिखते हुए केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से 4 मांग की है -- नई विधानसभा में स्वतंत्र चुनाव पर्यवेक्षकों (इंडिपेंडेंट इलेक्शन ऑब्जर्वर) की नियुक्ति की जाए
- आम आदमी पार्टी के वॉलंटियर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए
- ऐसी घटनाओं में लिप्त पुलिस अधिकारियों को तुरंत निलंबित किया जाए
- भाजपा कार्यकर्ताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, जो हमले के लिए जिम्मेदार हैं












