राष्ट्रीय

Delhi MCD Election : BJP ने जारी किया घोषणा पत्र, 1600 स्मार्ट स्कूल समेत किए ये बड़े वादे

दिल्ली में MCD चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने इसे संकल्प पत्र नाम दिया है। इस मौके पर ऐलान किया गया है कि चौथी पार सत्ता में आने पर दिल्ली एमसीडी की सभी सेवाओं को 100 दिनों के भीतर मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे जनता को जल्द से जल्द घर बैठे सेवाओं का लाभ मिल सके।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, दिल्ली बीजेपी प्रभारी बैजयंत पांडा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता, दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी, हर्षवर्धन, हंस राज हंस और प्रवेश वर्मा ने ये संकल्प पत्र जारी किया है।

1600 स्मार्ट स्कूल देने का वादा

भाजपा के घोषणा पत्र में झुग्गी में रहने वालों को पक्के मकान देने का वादा किया गया है। इसके आलावा निगम के 1600 स्मार्ट स्कूल बनाए जाने, प्रदूषण खत्म करने, दिल्ली को सस्टेनेबल और ग्रीन सिटी बनाए जाने के साथ-साथ दो साल में चार और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट स्थापित करने की बात कही गई है।

ये भी पढ़ें- Delhi Liquor Policy Scam : CBI ने दाखिल की 10 हजार पन्नों की चार्जशीट, मनीष सिसोदिया का नाम नहीं

घोषणा पत्र में किए ये बड़े वादे

  • हरित दिल्ली बनाने का संकल्प लिया गया है।
  • 100 दिन के भीतर Mymcd apply शुरू करके लाइसेंस जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए faceless प्रणाली शुरु करेंगे। भ्रष्टाचार की शिकायत भी कर सकेंगे।
  • निगम की सेवा ऑनलाइन करने के साथ पारदर्शी बनाने का संकल्प शामिल है।
  • गृह निर्माण में आने वाली परेशानी दूर की जाएगी।
  • संपत्ति कर में छूट मिलेगी।
  • अनाधिकृत कॉलोनी में 17 वर्षों का संपत्ति कर माफ होगा।
  • रेहड़ी-पटरी वालों को आर्थिक मदद दी जाएगी।
  • 2024 तक तीन कूड़े के पहाड़ की सफाई करते आर्गेनिक गार्डेन बनाएंगे।
  • साप्ताहिक बाजारों को नियमितीकरण किया जाएगा।
  • महिलाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
  • 5 साल में 1000 EV चार्जिंग मशीन लगाएंगे।
  • 5 साल में 7 लाख गरीबों को आवास प्रदान करने का वादा।
  • 100 मीटर के मकान पर नक्शे की आवश्यकता नहीं।
  • फैक्ट्री लाइसेंस खत्म करेंगे।
  • 50 जन रसोई की स्थापना की जाएगी, जिसमें 5 रुपए में भोजन मिलेगा।
  • महिलाओं के लिए स्वास्थ्य की सुविधा दी जाएगी।
  • निगम के स्कूलों में पढ़ने वाली लड़कियों को मुफ्त साइकिल और उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी।
  • गरीब व विधवा की बेटी की शादी के लिए 50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • युवाओं के लिए स्वरोजगार।
  • निगम के सभी स्कूलों में स्मार्ट क्लास।
  • निगम के अस्पतालों और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिकीकरण।
  • पार्किंग की समस्या दूर की जाएगी।
  • एक हजार स्थायी छठ घाट बनाने का वादा भी किया जाएगा।
  • निगम के 15000 पार्क में योगा हट बनाए जाएंगे, मल्लखंब और खोखो खिलाया जाएगा।

बता दें कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) की तारीख 4 दिसंबर तय की गई है। इसी दिन 250 वार्डों में MCD के लिए वोट डाले जाएंगे। एमसीडी चुनाव 2022 का नतीजा 7 दिसंबर को आएगा।

अन्य राष्ट्रीय खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button