क्रिकेटखेल

IPL 2022 : लगातार दूसरी जीत के इरादे से उतरेंगी गुजरात और दिल्ली की टीमें, जानिए- कब और कहां देखें Live मैच

IPL 2022 के 15वें सीजन का 10वां मुकाबला 2 अप्रैल 2022 को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। गुजरात ने अपने डेब्यू मैच में लखनऊ को 5 विकेट को हराया है। वहीं दिल्ली ने MI को 4 विकेट से हराकर अपने सीजन की शुरुआत की है। अब दोनों टीमें लगातार दूसरा मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

संभावित टीम

दिल्ली कैपिटल्स:
ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, टिम सीफर्ट, मनदीप सिंह, ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, खलील अहमद, लुंगी एंगिदी

गुजरात टाइटंस:
हार्दिक पंड्या (कप्तान), शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्युसन, मोहम्मद शमी, वरुण आरोन

कब और कहां खेला जाएगा ये मुकाबला ?

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला 2 अप्रैल को पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 GT vs LSG : गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर होगा शुरू, ये हो सकती है प्लेइंग-11

कितने बजे शुरू होगा मैच ?

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। टॉस शाम सात बजे होगा।

कहां होगा इसका लाइव प्रसारण ?

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये जबरदस्त मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। मैच Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 1 Hindi, Star Sports 1 HD Hindi, Star Sports Select 1, Star Sports Select 1 HD पर देखा जाएगा। इसके साथ ही स्टार नेटवर्क बांगला, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी इसे टेलीकास्ट करेगा।

ये भी पढ़ें- DC vs MI IPL : मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराया, दिल्ली कैपिटल्स ने जीत से किया आगाज

कहां होगी ऑनलाइन स्ट्रीमिंग ?

गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मुकाबले को डिज्नी + हॉटस्टार मोबाइल ऐप, वेबसाइट पर भी ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

संबंधित खबरें...

Back to top button