
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर परंपरा की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ही सत्ता में रहते हुए उपाध्यक्ष पद भाजपा को नहीं देकर संसदीय परंपरा को तोड़ा था। अब विधानसभा में उपाध्यक्ष भाजपा का ही होगा।
विधानसभा उपाध्यक्ष को लेकर परंपरा की दुहाई देने वाली कांग्रेस ने ही सत्ता में रहते हुए उपाध्यक्ष पद भाजपा को नहीं देकर संसदीय परंपरा को तोड़ा था। अब विधानसभा में उपाध्यक्ष भाजपा का ही होगा।@MPVidhanSabha pic.twitter.com/MOJRJSjKkH
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 2, 2022
कांग्रेस में बंटवारे में हमारी कोई रुची नहीं : नरोत्तम
गृह मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस आज पूरी तरह बंट चुकी है। उनके बंटवारे में हमारी कोई रुची नहीं है। जो बंटती है वो टूटती है, वो टूटना लगातार दिख ही रहा है। सचिन बिरला का मामला इसका उदाहरण है। उन्होंने कहा कि सदन में कौन व्यक्ति कहां बैठेगा इसका निर्णय विधानसभा अध्यक्ष ही करते हैं।
#MadhyaPradesh में कांग्रेस आज पूरी तरह बंट चुकी है और सचिन बिरला का मामला इसका उदाहरण है।
सदन में कौन व्यक्ति कहां बैठेगा इसका निर्णय विधानसभा अध्यक्ष ही करते हैं।@MPVidhanSabha pic.twitter.com/csjrDtlwbM
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 2, 2022
चार केंद्रीय मंत्री पड़ोसी देशों में पहुंचे
गृह मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के निर्देश पर चार केंद्रीय मंत्री यूक्रेन में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने के लिए पड़ोसी देशों में पहुंच चुके हैं। राजधानी कीव में फंसे भारतीयों को बाहर निकाल लिया गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 26 फ्लाइटों के जरिए इन सभी को भारत लाया जाएगा।
PM श्री @narendramodi जी के निर्देश पर चार केंद्रीय मंत्री #Ukaine में फंसे भारतीयों को सकुशल वापस लाने के लिए पड़ोसी देशों में पहुंच चुके हैं।
राजधानी #Kyiv में फंसे भारतीयों को बाहर निकाल लिया गया है। #OperationGanga के तहत 26 फ्लाइटों के जरिए इन सभी को भारत लाया जाएगा। pic.twitter.com/kK5XDghYvM
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 2, 2022
यूक्रेन से 60 लोग सकुशल प्रदेश आए
नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि यूक्रेन में फंसे मध्यप्रदेश के 193 लोगों ने सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से सरकार से संपर्क किया था। उनमें से अब तक 60 लोग सकुशल प्रदेश आ चुके हैं। प्रदेश के सभी SP को परिवार के लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं और अब तक 165 परिवारों से संपर्क हो चुका है।
#Ukaine में फंसे #MadhyaPradesh के 193 लोगों ने सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से सरकार से संपर्क किया था। उनमें से अब तक 60 लोग सकुशल प्रदेश आ चुके हैं।
प्रदेश के सभी SP को परिवार के लोगों से संपर्क करने के निर्देश दिए गए हैं और अब तक 165 परिवारों से संपर्क हो चुका है। pic.twitter.com/aAoob0tMT5
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) March 2, 2022
ये भी पढ़ें : MP में MBBS की 300 सीटें बढ़ी, इंदौर में एक नए कॉलेज को मिली मान्यता