Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राहुल गांधी के खिलाफ UK कोर्ट जाएंगे ललित मोदी, कहा- सबूत के साथ आइए, मूर्ख बनते देखना चाहता हूं

Follow on Google News
राहुल गांधी के खिलाफ UK कोर्ट जाएंगे ललित मोदी, कहा- सबूत के साथ आइए, मूर्ख बनते देखना चाहता हूं
मनी लॉन्ड्रिंग केस में भगोड़े कारोबारी ललित मोदी पर लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी हमलावर रहे हैं। अब ललित मोदी ने राहुल गांधी के बयानों का पलटवार करते हुए कहा कि वह राहुल के खिलाफ UK कोर्ट जाएंगे। ललित मोदी ने ट्वीट में कहा कि वह कम से कम राहुल गांधी के खिलाफ ब्रिटिश कोर्ट जाएंगे। उन्होंने राहुल गांधी को ठोस सबूत के साथ आने को कहा और उन्हें (राहुल गांधी) खुद मूर्ख बनते देखने के लिए उत्सुक हूं।

ललित मोदी ने राहुल को ‘पप्पू’ बताया

ललित मोदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा उन्हें भगोड़ा बोले जाने पर सवाल उठाया और कहा कि वह क्यों और कैसे भगोड़े हैं ? राहुल को उन्होंने ‘पप्पू’ बताया और पूछा कि आखिर वह कब दोषी करार दिए गए? उन्होंने कहा कि एक और अन्य विपक्षी नेताओं के पास करने के लिए और कुछ नहीं है, या तो उनके पास जानकारी गलत है या वे बदले की भावना से बोलते हैं। https://twitter.com/LalitKModi/status/1641263461471600640?s=20 कांग्रेस नेताओं पर विदेश में संपत्ति होने का आरोप ललित मोदी ने अपने ट्वीट में राहुल गांधी समेत कई नेताओं पर विदेशों में जायदाद होने का दावा किया है। आरके धवन, सीताराम केसरी, मोतीलाल वोहरा, सतीश चरण जैसे नेताओं को लेकर कहा है कि इन लोगों के पास विदेशों में संपत्ति है। इसके लिए उन्होंने सबूत भेजने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता को बेवकूफ मत बनाओ, वो सबूत भी भेज सकते हैं। राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts