Delhi Election Date 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

Follow on Google News
Delhi Election Date 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंगलवार (7 जनवरी) को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 5 फरवरी को वोटिंग होगी और 8 फरवरी को रिजल्ट आएगा। इस बार भी दिल्ली में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जबरदस्त त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा।

चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद AAP ने जारी किया पोस्टर

अरविंद केजरीवाल ने आप कार्यकर्ताओं से की अपील

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होग। हम जरूर जीतेंगे।

यूपी और तमिलनाडु में होगा उपचुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव के साथ ही चुनाव आयोग ने दो विधानसभा सीटों पर उपचुनावों की तारीखों का ऐलान भी किया है। उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर और तमिलनाडु की इरोड सीट पर 5 फरवरी को उपचुनाव होगा। इनके नतीजे 8 फरवरी को ही आएंगे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव

  • कुव विधानसभा सीट – 70, बहुमत - 36
  • नामांकन की तारीख - 10 से 17 जनवरी
  • नाम वापसी की तारीख – 20 जनवरी
  • वोटिंग की तारीख - 5 फरवरी
  • रिजल्ट की तारीख - 8 फरवरी
  • वोटर - 1.55 करोड़
  • महिला - 79 लाख, पुरुष - 83.49 लाख

चुनाव प्रचार में महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें : CEC

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि शिष्टाचार का ध्यान रखें। महिलाओं के खिलाफ गलत भाषा न बोलें। चुनाव प्रचार में भाषा का ख्याल रखें।

दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) राजीव कुमार ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा पोलिंग बूथ होंगे। 85 साल से अधिक उम्र के लोग घर से वोट डाल सकेंगे। चुनाव हम सबकी साझी विरासत है।

EVM किसी भी तरह हैक नहीं हो सकता – CEC

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम किसी भी तरह से हैक नहीं हो सकता है। चुनाव से 7-8 दिन पहले EVM तैयार हो जाता है। EVM चुनाव का सबसे सुरक्षित तरीका है। गिनती से पहले हर EVM की सील चेक होती है।

CEC राजीव कुमार का शायराना अंदाज

राजीव कुमार ने शायरना अंदाज में कहा कि सब सवाल अहमियत रखते हैं जवाब तो बनता है, आदतन कलमबंद जवाब देते रहे, आज तो रू-ब-रू भी बनता है क्या पता हम कल हो न हो, आज जवाब तो बनता है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की PC

  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शेड्यूल जारी करते हुए कहा कि सभी वोटर्स से मेरी अपील है कि वो लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेते रहें। युवा लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाते रहें। लोकसभा चुनाव में नया रिकॉर्ड बना है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले समय में भी लोकतंत्र मजबूत होता रहेगा।
  • 2024 में 8 राज्यों विधानसभा और लोकसभा चुनाव हुए। हम 99 करोड़ वोटर्स होने वाले हैं। ये खुशी की बात है।
  • मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर लिस्ट में गलत एंट्री के आरोपों पर कहा कि आरोपों को सुनकर दुख हता है। कहा गया कि ये ईवीएम इलेक्शन है। वोटर लिस्ट में नाम काटने की शिकायत की गई है। धीमी मतगणना के आरोप लगाए गए हैं।
  • चुनाव आयोग पर कई सवाल उठाए गए हैं। सवालों का जवाब देना हमारी जिम्मेदारी है। पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।
  • चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि ईवीएम फुलप्रूफ डिवाइस है। ईवीएम में वायरस नहीं आ सकता। चुनाव में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है।

पिछली बार 6 जनवरी को हुआ था ऐलान

दिल्ली में 2020 विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को की गई थी। दिल्ली की सभी 70 सीटों के लिए 14 जनवरी को अधिसूचना जारी की गई थी। आखिरी बार वोटिंग 8 फरवरी को हुई थी, जबकि नतीजे 11 फरवरी को घोषित किए गए थे। अरविंद केजरीवाल ने 16 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts