Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

उत्तराखंड को बड़ी सौगात : PM ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; 4.45 घंटे में पूरा होगा सफर

उत्तराखंड को बड़ी सौगात : PM ने देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी; 4.45 घंटे में पूरा होगा सफर
देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को उत्तराखंड की पहली और देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। इसके साथ ही उत्तराखंड रेलवे का 100% विद्युतीकरण भी पूरा हो चुका है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि, देश अब रुकने वाला नहीं है, वह वंदे भारत की रफ्तार से आगे बढ़ रहा है और बढ़ता जाएगा।

इस साल लॉन्च होने वाली 5वीं वंदे भारत

पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देहरादून से दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना किया। ट्रेन पूरी तरह स्वदेश में निर्मित है और कवच तकनीक समेत सभी उन्नत सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन सुबह सात बजे चलेगी। देहरादून से दिल्ली तक जाने वाली यह ट्रेन इस साल लॉन्च होने वाली 5वीं वंदे भारत ट्रेन है। https://twitter.com/RailMinIndia/status/1661621693285277696?s=20

PM ने कहा- पिछली सरकार परिवारवाद में सिमटी रही

वंदे भारत के उद्घाटन के दौरान PM मोदी ने कहा कि- पिछली सरकारें केवल अपने साम्राज्य की परवाह करती थीं। आम आदमी उनकी प्राथमिकता में नहीं था। पहले की सरकारों ने देश की इन जरूरतों को समझा ही नहीं। वे परिवारवाद के अंदर सिमटे हुए थे। पहले की सरकार ने केवल वादे किए, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं किया। हमने सभी वादों को पूरा किया। हमारी सरकार ने 2014 के बाद रेलवे को बदलने के लिए चौतरफा काम किया। इसलिए आज देश के 90% से ज्यादा रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है।

27 मई को रेग्युलर बेस पर चलेगी ट्रेन

अधिकारियों का कहना है कि उद्घाटन के बाद ट्रेन 27 मई को रेग्युलर बेस पर चलेगी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चलेगी। दिल्ली से देहरादून की दूरी करीब 292 किलोमीटर है, जिसे ये साढ़े चार घंटे में तय करेगी। गाड़ी की औसत स्पीड 65 किलोमीटर प्रतिघंटा रहेगी।

कितना है वंदे भारत ट्रेन का किराया

दिल्ली से देहरादून के बीच

  • EC 1890
  • CC 1065

देहरादून से दिल्ली के बीच

  • CC 900
  • EC 1695

यह रहेगा शेड्यूल

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन देहरादून से सुबह 7 बजे रवाना होगी। ये करीब साढ़े चार घंटे का सफर तय करके 11 बजकर 19 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन पर पहुंचेगी। यही गाड़ी वापस में शाम 5.20 बजे आनंद विहार स्टेशन से चलेगी और रात 10.20 बजे देहरादून पहुंचेगी।

देहरादून से दिल्ली का शेड्यूल

स्टेशन               समय
देहरादून            सुबह 7.00 बजे
हरिद्वार                 8.04 बजे
रुड़की                 8.49 बजे
सहारनपुर                 9.27 बजे
मुजफ्फरगनर                10.07 बजे
मेरठ                  10.37 बजे
आनंद विहार रेलवे स्टेशन            सुबह 11.45 बजे

दिल्ली से देहरादून का शेड्यूल

आनंद विहार           शाम 5.20 बजे
मेरठ               6.38 बजे
मुजफ्फरनगर               7.08 बजे
सहारनपुर                7.55 बजे
रुड़की                8.31 बजे
हरिद्वार                9.15 बजे
देहरादून             रात 10.35 बजे

वंदे भारत का स्टॉपेज

देहरादून-आनंद विहार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन 5 स्टेशनों पर हॉल्ट लेगी। इसमें हरिद्वार, रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ सिटी स्टेशन शामिल हैं। इससे लोगों को दिल्ली से हरिद्वार, मसूरी और ऋषिकेश जाने-आने में परेशानी नहीं होगी। अन्य राष्ट्रीय खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts