Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Delhi Crime:पत्नी की हत्या कर भागे कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

दिल्ली में पत्नी की हत्या के मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया। पत्नी प्रियंका भाटी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिस के कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी की हत्या कर भागे  कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
पत्नी की हत्या कर भागे कॉन्स्टेबल ने खुद को मारी गोली

नई दिल्ली। मनीष भाटी सोमवार से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को उसका शव मयूर विहार इलाके में मिला, जहां उसने कथित तौर पर अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार ली। अब पुलिस पत्नी की हत्या और आरोपी की मौत, दोनों मामलों को एक साथ जोड़कर जांच कर रही है।

मयूर विहार में खुद को गोली मारकर दी जान

दिल्ली के मयूर विहार इलाके में मंगलवार को पुलिस को कॉन्स्टेबल मनीष भाटी का शव मिला। शुरुआती जांच के अनुसार, उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू की। घटनास्थल से हथियार सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं। 

ये भी पढ़ें: France VS Spain Semifinal : 20 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन, एम्बाप्पे-यामल की टक्कर पर दुनिया की नजर

आरोपी कॉन्स्टेबल पत्नी की हत्या के बाद से था फरार

मनीष भाटी पर अपनी पत्नी प्रियंका भाटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप था। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया था और पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। मनीष पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात था, जबकि उसकी पत्नी प्रियंका एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत के बाद भी पूरे मामले की जांच कानूनी प्रक्रिया के अनुसार जारी रहेगी।

Breaking News

रास्ते में विवाद के बाद मारी गोली

पुलिस जांच के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब तीन बजे मनीष और प्रियंका स्कूटी से घर से निकले थे। दोनों पूर्वी विनोद नगर के रहने वाले थे और उनकी शादी करीब तीन साल पहले हुई थी। एलबीएस अस्पताल के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर मनीष ने अपनी सर्विस पिस्टल से प्रियंका के सीने में गोली मार दी और उन्हें सड़क पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया था।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: मंत्री के बंगले पर अतिथि व्याख्याताओं का धरना, बात सुने बिना लौटे मंत्री, पॉलिसी बदलने की चेतावनी

CCTV फुटेज के आधार पर जांच जारी 

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पूरी वारदात कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। जांच अधिकारी फुटेज के आधार पर आरोपी की गतिविधियों और घटनाक्रम की जांच कर हे हैं। इसके अलावा फोरेंसिक टीम इलेक्ट्रॉनिक और अन्य तकनीकी साक्ष्य भी जुटा रही है, ताकि पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सके।

पुलिस मामले की जांच में जुटी 

पुलिस की शुरुआती जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया है कि मनीष और प्रियंका के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर झगड़े होने की बात भी सामने आई है। अब आरोपी की मौत के बाद पुलिस दोनों घटनाओं को एक-दूसरे से जोड़कर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक तस्वीर सामने आएगी।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts