Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

France VS Spain Semifinal :20 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन, एम्बाप्पे-यामल की टक्कर पर दुनिया की नजर

स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में बेहद संतुलित प्रदर्शन किया है। शुरुआती मैच में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम को फिर से पजेशन आधारित फुटबॉल की पहचान दिलाई है।
20 साल बाद वर्ल्ड कप में भिड़ेंगे फ्रांस और स्पेन, एम्बाप्पे-यामल की टक्कर पर दुनिया की नजर
फीफा वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में आज फ्रांस के सामने स्पेन की चुनौती

स्पोर्ट्स डेस्क। फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दो यूरोपीय दिग्गजों फ्रांस और स्पेन के बीच होगा। खास बात यह है कि दोनों टीमें 20 साल बाद वर्ल्ड कप में आमने-सामने उतरेंगी। इससे पहले दोनों की आखिरी वर्ल्ड कप भिड़ंत 2006 में हुई थी, जब फ्रांस ने राउंड ऑफ-16 में स्पेन को 3-1 से हराया था। अब दोनों टीमें फाइनल में जगह बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी और मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों की भिड़ंत भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।

एम्बाप्पे और यामल पर रहेंगी नजरें

France के कप्तान किलियन एम्बाप्पे शानदार फॉर्म में हैं। वह मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल कर चुके हैं और गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। उनकी रफ्तार और फिनिशिंग फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत मानी जा रही है। वहीं स्पेन की उम्मीदें 19 वर्षीय स्टार लामिन यामल पर टिकी होंगी। यामल ने पूरे टूर्नामेंट में कई गोल के मौके बनाए हैं। हालांकि उनके नाम अब तक सिर्फ एक गोल है, लेकिन उनकी रचनात्मक खेल शैली और असिस्ट ने स्पेन के आक्रमण को मजबूती दी है।

स्पेन की सबसे बड़ी ताकत है संतुलित खेल

स्पेन ने इस वर्ल्ड कप में बेहद संतुलित प्रदर्शन किया है। शुरुआती मैच में केप वर्डे के खिलाफ गोलरहित ड्रॉ के बाद टीम ने लगातार शानदार खेल दिखाया और सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। कोच लुइस डे ला फुएंते ने टीम को फिर से पजेशन आधारित फुटबॉल की पहचान दिलाई है। गेंद पर नियंत्रण, छोटे-छोटे पास और धैर्य के साथ आक्रमण तैयार करना स्पेन की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा है। रक्षा पंक्ति ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के खिलाफ मिला गोल इस वर्ल्ड कप में स्पेन के खिलाफ पहला गोल था।

हालिया रिकॉर्ड पर एक नजर

  • अगर पिछले मुकाबलों की बात करें तो स्पेन का पलड़ा भारी रहा है। 
  • यूरो 2024 के सेमीफाइनल में स्पेन ने फ्रांस को 2-1 से हराया था।
  • इसके बाद 2025 नेशंस लीग के सेमीफाइनल में भी स्पेन ने रोमांचक मुकाबले में 5-4 से जीत दर्ज की थी।
  • इसी आत्मविश्वास के साथ लामिन यामल ने हाल ही में कहा था कि फ्रांस को स्पेन से डरना चाहिए, हालांकि बाद में उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मतलब सिर्फ इतना था कि यूरोपियन चैंपियन होने के नाते स्पेन को किसी भी टीम से डरने की जरूरत नहीं है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक 38 मुकाबले खेले गए हैं।
स्पेन ने 18 मैच जीते हैं।
फ्रांस ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
7 मैच ड्रॉ रहे हैं।
वर्ल्ड कप में आखिरी भिड़ंत 2006 में हुई थी, जिसमें फ्रांस विजयी रहा था।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts