Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Indigo Flight : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस IGI लौटी; सभी यात्री सुरक्षित

Follow on Google News
Indigo Flight : दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, वापस IGI लौटी; सभी यात्री सुरक्षित
नई दिल्ली। दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 में गुरुवार सुबह अचानक तकनीकी खराबी सामने आई, जिसके बाद विमान को वापस दिल्ली लौटाना पड़ा। इस फ्लाइट में कुल 180 लोग सवार थे। पायलट की सतर्कता और सूझबूझ से सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा निकाला गया।

टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद आई तकनीकी खराबी

गुरुवार सुबह 6:30 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 ने लेह के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट अपनी तय रफ्तार से लेह की ओर बढ़ रही थी, लेकिन लेह के कुशोक बकुला रिमपोछे एयरपोर्ट पहुंचने से ठीक पहले तकनीकी खराबी की सूचना पायलट को मिली।

दिल्ली लौटाई गई फ्लाइट

हालांकि, एयरलाइन की ओर से बताया गया कि इस दौरान किसी प्रकार की इमरजेंसी डिक्लेयर नहीं की गई, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पायलट ने विमान को तुरंत वापस दिल्ली लाने का फैसला किया। विमान को सुबह ही दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया गया।

विमान में मौजूद सभी 180 लोग सुरक्षित

फ्लाइट में क्रू मेंबर्स सहित 180 लोग सवार थे। एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो की ग्राउंड टीम ने पूरी प्रक्रिया को संभाला।

इंडिगो ने जारी किया बयान

इंडिगो एयरलाइंस ने बयान जारी करते हुए कहा कि तकनीकी कारणों से फ्लाइट को दिल्ली लौटाना पड़ा। एयरलाइन ने यह भी कहा कि किसी तरह की आपात स्थिति घोषित नहीं की गई थी और सभी यात्री सुरक्षित हैं। जल्द ही घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी।

ज्वालामुखी के चलते एअर इंडिया की फ्लाइट भी लौटी

इसी बीच एअर इंडिया की दिल्ली-बाली फ्लाइट AI2145 को भी तकनीकी कारणों और ज्वालामुखी विस्फोट के चलते बीच रास्ते से दिल्ली लौटना पड़ा। इंडोनेशिया में माउंट लेवोटोबी में हुए विस्फोट से हवाई क्षेत्र में राख फैल गई, जिसके कारण कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करनी पड़ीं।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर बम की अफवाह

गुरुवार को हैदराबाद के बेगमपेट एयरपोर्ट पर बम की धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद बम स्क्वॉड को बुलाया गया। पुलिस ने एयरपोर्ट के सभी हिस्सों की तलाशी ली, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। यात्री और स्टाफ सुरक्षित हैं।

एअर इंडिया ने 6 दिनों में रद्द कीं 66 उड़ानें

12 से 17 जून के बीच एअर इंडिया की 66 फ्लाइट्स रद्द की गईं, जिनमें इंटरनेशनल और डोमेस्टिक दोनों शामिल हैं। DGCA ने इन घटनाओं के बाद एअर इंडिया के बोइंग 787 विमानों की जांच की, लेकिन कोई बड़ी सुरक्षा चूक सामने नहीं आई। फिर भी DGCA ने एयरलाइंस को सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। ये भी पढ़ें- MP Weather Update : मानसूनी बारिश का दौर शुरू, अगले 24 घंटों में 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; गर्मी से मिलेगी राहत
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts