🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

दिल्ली एम्स ने पहली बार एक साथ ट्रांसप्लांट की 2 किडनी, महिला के शरीर में हैं अब 4 किडनी

78 साल की डोनर को घोषित किया था ब्रेन डेड, 51 साल की महिला को मिली जिंदगी
Follow on Google News
दिल्ली एम्स ने पहली बार एक साथ ट्रांसप्लांट की 2 किडनी, महिला के शरीर में हैं अब 4 किडनी

नई दिल्ली। दिल्ली स्थित एम्स में पहली बार दो किडनी ट्रांसप्लांट एक साथ हुई। एम्स के सर्जरी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ. असुरी कृष्णा ने बताया कि यह काफी जटिल ऑपरेशन था, जिसमें कई डॉक्टरों की टीम ने मिलकर काम किया। अच्छी बात है कि सर्जरी सफल रही। 78 वर्षीय डोनर की वजह से ये सफलता एम्स के हाथ लग सकी है। घर की सीढ़ी से गिरने की वजह से 78 साल की डोनर को सिर पर काफी गंभीर चोट आई थी। इसके चलते उन्हें ब्रेन डेड घोषित किया गया था। उनके परिवार ने अंगदान की सहमति दी थी। उम्र ज्यादा होने की वजह से डायलिसिस पर चल रहे मरीज के लिए एक किडनी नाकाफी होती है। लिहाजा एक ही मरीज में दोनों किडनी प्रत्यारोपित करने का फैसला लिया गया।

22 दिसंबर को गई थी किडनी ट्रांसप्लांट

डॉ. कृष्णा ने बताया किडनी की तलाश कर रही 51 वर्षीय महिला डायलिसिस पर थी। डोनर की दोनों किडनी महिला में प्रत्यारोपित की गई। सर्जरी 22 दिसंबर 2023 को की गई थी। इसके बाद पौने 3 माह तक निगरानी की गई। दोनों किडनी को रिसिपिएंट के दाहिनी ओर एक के ऊपर एक रखा गया और सर्जरी के बाद महिला को डायलिसिस की जरूरत नहीं पड़ रही। इस तरह महिला की अब चार किडनी हो गई हैं।

People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts