भोपालमध्य प्रदेश

कलेक्टर से लेकर कोटवार तक भाजपा को नहीं जिता पाए : निकायों के नतीजों के बाद केके मिश्रा का तंज

भोपाल। प्रदेश के 19 निकायों में हुए मतदान के नतीजों के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। पार्टी प्रवक्ता केके मिश्रा ने दोपहर में परिणाम आने के बाद कहा कि कलेक्टर से लेकर कोटवार तक को भाजपा कार्यकर्ता बना देने के बाद भी सत्ताधारी पार्टी को इन चुनावों में उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि सोमवार को आए निकायों के नतीजों में 11 में भाजपा और 8 में कांग्रेस की जीत हुई है।

सीएम के प्रचार का भी असर नहीं

केके मिश्रा ने कहा- धार जिले के नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया। उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव भी वोटरों को नोट बांटते दिखे। वहां भाजपा को केवल 3 पार्षर्दों से ही संतोष करना पड़ा। गौरतलब है कि 19 निकायों में हुए कुल 343 पार्षदों के लिए हुए मतदान के परिणामों में कांग्रेस के 143 पार्षद, भाजपा के 183 और 17 पार्षद निर्दलीय जीते हैं। मिश्रा ने कहा कि आज आए इन परिणामों से कमलनाथ के नेतृत्व पर आस्था बढ़ी बढ़ने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने 2023 के चुनावों के लिए बड़ी ताकत दिखाई है।

मध्यप्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button