ट्रंप से पहले भी पूर्व राष्ट्रपतियों पर हो चुका है हमला, 4 की मौत; एक ने पत्नी के सामने नाटक थिएटर में तोड़ा दम

वाशिंगटन। अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति रहे डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को हुए जानलेवा हमले ने पूरी दुनिया को देश में हुई राजनीतिक हत्याओं की याद दिला दी। अमेरिका के राजनीतिक इतिहास में इससे पहले भी राष्ट्रपतियों, पूर्व राष्ट्रपतियों और प्रमुख दलों के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को निशाना बनाने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। साल 1776 से देश के राजनीतिक इतिहास में हत्या और हत्या के प्रयासों की कुछ ऐसी ही घटनाएं इस प्रकार हैं...
[caption id="attachment_125716" align="aligncenter" width="600"]
अब्राहम लिंकन, फोटो- social media[/caption]
जेम्स गारफील्ड, फोटो- social media[/caption]
विलियम मैकिनले, फोटो-social media[/caption]
जॉन एफ कैनेडी, फोटो- social media[/caption]
अब्राहम लिंकन, फोटो- social media[/caption]
अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन
अब्राहम लिंकन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे, जिनकी जॉन वाइक्स बूथ ने 14 अप्रैल 1865 की गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के दौरान वह अपनी पत्नी मेरी टॉड लिंकन के साथ वाशिंगटन के फोर्ड थियेटर में ‘अवर अमेरिकन कजिन' नाटक देख रहे थे। बूथ की 26 अप्रैल 1865 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह वर्जीनिया के बाउलिंग ग्रीन के समीप एक खेत में छिपा मिला था। [caption id="attachment_125718" align="aligncenter" width="600"]
जेम्स गारफील्ड, फोटो- social media[/caption]
अमेरिका के 20वें राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड
जेम्स गारफील्ड देश के दूसरे राष्ट्रपति थे, जिनकी कार्यभार संभालने के 6 महीने बाद हत्या कर दी गई थी। वह दो जुलाई 1881 को वाशिंगटन में एक ट्रेन स्टेशन की ओर जा रहे थे तभी चार्ल्स गितेऊ ने उन्हें गोली मार दी थी। गितेऊ को जून 1882 में दोषी ठहराया गया और मृत्युदंड दिया गया। [caption id="attachment_125719" align="aligncenter" width="600"]
विलियम मैकिनले, फोटो-social media[/caption]
अमेरिका के 25वें राष्ट्रपति विलियम मैकिनले
विलियम मैकिनले को 6 सितंबर 1901 में न्यूयॉर्क के बफेलो में तब गोली मारी गई थी जब वह भाषण देने के बाद लोगों से हाथ मिला रहे थे। एक व्यक्ति ने नजदीक से उनकी छाती में दो गोली मारी। मैकिनले की 14 सितंबर 1901 में मौत हो गई थी। उनके बाद उपराष्ट्रपति थियोडर रूजवेल्ट देश के राष्ट्रपति बने थे। डेट्रॉइट के 28 वर्षीय लियोन एफ ने गोली चलाने का अपराध स्वीकार किया गया था। उसे 29 अक्टूबर 1901 को करंट देकर मृत्युदंड दिया गया था।अमेरिका के 32वें राष्ट्रपति फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट
फ्रेंकलिन डी रूजवेल्ट ने मियामी में एक खुली कार से भाषण दिया ही था कि तभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। फरवरी 1933 में हुई इस घटना में रूजवेल्ट घायल नहीं हुए, लेकिन इसमें शिकागो के मेयर एंटन कर्माक की जान चली गई। इस हमले के दोषी गिसिप्पे जंगारा को मौत की सजा दी गई।अमेरिका के 33वें राष्ट्रपति हैरी एस ट्रुमैन
एस ट्रुमैन नवंबर 1950 में वाशिंगटन के ब्लेयर हाउस में थे तभी दो बंदूकधारी उसमें घुस गए थे। बंदूकधारियों के साथ गोलीबारी में ट्रुमैन तो बच गए थे, लेकिन व्हाइट हाउस का एक पुलिसकर्मी और एक हमलावर मारा गया था। व्हाइट हाउस के दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस हमले में ऑस्कर कैलाजो को गिरफ्तार किया गया था और उसे मौत दी गई थी। 1952 में ट्रुमैन ने उसकी मौत की सजा को उम्रकैद में बदल दिया था। राष्ट्रपति जिम्मी कार्टर ने 1979 में उसे जेल से रिहा कर दिया था। [caption id="attachment_125721" align="aligncenter" width="600"]
जॉन एफ कैनेडी, फोटो- social media[/caption]












