Dattajirao Gaekwad : नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 12 दिनों से ICU में थे

Follow on Google News
Dattajirao Gaekwad : नहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज क्रिकेटर दत्ताजीराव गायकवाड़, 95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; 12 दिनों से ICU में थे
नई दिल्ली। भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर और पूर्व कप्तान दत्ताजीराव गायकवाड़ का मंगलवार को निधन हो गया। बड़ौदा में 95 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और राष्ट्रीय कोच अंशुमान गायकवाड़ के पिता थे। परिवार के एक व्यक्ति ने मीडिया को बताया कि वह पिछले 12 दिनों से बड़ौदा के एक अस्पताल के आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे, जिसके बाद आज सुबह उनका निधन हो गया।

भारत के लिए 11 टेस्ट खेले

दत्ताजीराव गायकवाड़ ने 1952 और 1961 के बीच भारत के लिए 11 टेस्ट खेले थे। उन्होंने 1959 में इंग्लैंड दौरे पर राष्ट्रीय टीम की कप्तानी भी की थी। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 1952 में लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ पदार्पण किया और उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 1961 में चेन्नई में पाकिस्तान के खिलाफ था। गायकवाड़ ने रणजी ट्रॉफी में 1947 से 1961 तक बड़ौदा का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 47.56 की औसत से 3139 रन बनाए, जिसमें 14 शतक शामिल थे।

2016 में सबसे उम्रदराज भारतीय क्रिकेटर बने

दत्ताजीराव का सर्वोच्च स्कोर 1959-60 सत्र में महाराष्ट्र के खिलाफ नाबाद 249 रन था। वह 2016 में भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर बने थे। उनसे पहले पहले दीपक शोधन भारत के सबसे अधिक उम्र वाले टेस्ट क्रिकेट थे। साल 2016 में 87 साल की आयु में दीपक शोधन के दुखद निधन के बाद गायकवाड़ सबसे उम्रदराज जीवित भारतीय क्रिकेटर बने थे।

इरफान पठान ने जताया दुख

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts