PlayBreaking News

Datia News : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी, 5 की मौत, दो बेटियों और मां ने मौके पर तोड़ा दम, 19 घायल

Follow on Google News
Datia News : ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पुलिया से नीचे गिरी, 5 की मौत, दो बेटियों और मां ने मौके पर तोड़ा दम, 19 घायल
दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। दुसरड़ा थाना क्षेत्र के गांव जोरा मैथाना पाली के पास बेकाबू होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के तीन लोग ( मां और उसकी दो बेटियां) शामिल है। वहीं, 19 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे सभी

जानकारी के मुताबिक, सभी श्रद्धालु ग्राम विसवार से ट्रैक्टर की ट्रॉली में सवार होकर रतनगढ़ माता मंदिर पर जवारे चढ़ाने के लिए जा रहे थे। तभी बागपुरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुलिया से 15 फीट नीचे गिर गई। घायलों में बच्चे और महिला शामिल हैं। एंबुलेंस की मदद से 17 घायलों को दतिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने की वजह से हादसा हुआ होगा। फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

मृतकों की हुई पहचान

  • सोनम पिता चंदन अहिरवार (11 वर्ष)
  • क्रांति पिता नवल किशोर (17 वर्ष)
  • सीमा पति नवल किशोर (30 वर्ष)
  • कामनी पिता नवल किशोर (19 वर्ष)
  • रोशनी पिता रमेश अहिरवार (17 वर्ष)

घायलों के नाम

  • तेजा पति लक्ष्मण (55 वर्ष)
  • पाणकुंवर पति बृजभान (40 वर्ष)
  • पंकु पति लालाराम अहिरवार (70 वर्ष)
  • कल्लू दांगी पिता जगत सिंह (22 वर्ष)
  • पुष्पा पति रामचरण पाल (60 वर्ष)
  • सुशीला पति हरिराम प्रजापति (40 वर्ष)
  • उषा पति महेश बड़ाई (40 वर्ष)
  • पुष्पेंद्र पिता नाथूराम दांगी (30 वर्ष)
  • रामकू पति बंसी केवट (50 वर्ष)
  • कृष्णकांत पिता भागवत प्रजापति (13 वर्ष)
  • दीक्षा पिता रामप्रसाद पाल (17 वर्ष)
  • धनवती पति शियाशरण (50 वर्ष)
  • धनवंती केवट पति लखन (40 वर्ष)
  • रामकली पति रामस्वरूप अहिरवार (50 वर्ष)
  • वीरवती पाल पकि प्रागिलाल (50 वर्ष)
  • चेतराम पाल उम्र (80 वर्ष)
  • रानी अहिरवार पति चंदन (32 वर्ष)
दो गंभीर घायल विनीता पिता पूरन पाल (30 वर्ष), ड्राइवर मुलायम दांगी पति घनश्याम (50 वर्ष) को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें- झारखंड में ऑटोरिक्शा और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत, 6 घायल
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts