भोपालमध्य प्रदेश

दमोह में तेंदुए का आतंक : दो गांवों के ग्रामीणों पर किया हमला, दर्जन भर से ज्यादा घायल; लोगों में दहशत

दमोह। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में तेंदुए का आतंक देखने को मिल रहा है। तेंदुए ने मड़ियादो बफर क्षेत्र के पाठा और इमलिया गांव में ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिससे करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मड़ियादो और हटा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

एक ही परिवार के तीन लोग घायल

जानकारी के मुताबिक, ये घटना बीती रात 2 बजे से 4 बजे के बीच की बताई जा रही है। इस हमले में घायलों को निजी वाहन और 108 सेवाओं की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियादो और सिविल अस्पताल हटा लाया गया। घायलों में एक ही परिवार के तीन सदस्य संतु बंसल, पानबाई बंसल, भागबाई सहित अजुद्दी पटेल, गोरीबाई शामिल हैं। जबकि, इमलिया गांव में तेंदुए के हमले में कमलारानी, सरस्वती, कल्पना, पानबाई, श्यामलाल आदिवासी, दशरथ आदिवासी और परषोत्तम शामिल हैं। जिनका इलाज हटा सिविल अस्पताल में जारी है।

तेंदुए को पकड़ने के लिए लगी टीम

घटना की सूचना मिलने पर मड़ियादो वनपरिक्षेत्र अधिकारी हृदेश हरि भार्गव, पन्ना टाइगर रिजर्व वन अमले के साथ मौके पर पहुंचे। इस संबंध में भार्गव ने बताया की तेंदुए के हमले से लगभग एक दर्जन ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली थी। कुछ घायल सीधे हटा चले गए। वहीं कुछ घायलों का इलाज मड़ियादो में कराया गया है। 4 लोगों को तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। ग्रामीण इलाके में मुनादी कराई जा रही है। इसके साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए टीम लगी हुई है।

बता दें मड़ियादो को जबसे पन्ना टाइगर रिजर्व में शामिल किया गया है। यहां पर लगातार जंगली जानवर रिहायसी इलाकों में पहुंच रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Chhindwara News : खैरी पंथा गांव में कुएं में गिरा तेंदुआ का शावक, कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button