इंदौरजबलपुरताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने नर्मदा और क्षिप्रा में लगाई पुण्य की डुबकी, हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे घाट

ज्जैन/नर्मदापुरम/जबलपुर/ इंदौर। सावन माह का आज दूसरा सोमवार है। इस बार सावन के दूसरे सोमवार पर हरियाली अमावस्या और सोमवती अमावस्या का खास संयोग बना है। श्रद्धालुओं पवित्र नदी घाटों पर सुबह से ही स्नान करने के लिए पहुंच रहे हैं। नर्मदापुरम जिल के सेठानी घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। नर्मदापुरम के सेठानी घाट, जबलपुर के ग्वारीघाट, भेड़ाघाट और तिलवारा, महाकाल की नगरी में क्षिप्रा के रामघाट व त्रिवेणी घाट समेत ओंकारेश्‍वर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। लोगों ने स्नान करने के बाद मंदिरों में देव दर्शन किए।

शिप्रा में लगाई पुण्य की डुबकी

सोमवती अमावस्या पर मोक्षदायिनी मां शिप्रा में स्नान करने का अपना एक अलग ही महत्व है। वहीं आज हरियाली अमावस्या का विशेष संयोग बन जाने से इसे विशेष फलदायी माना जा रहा है। इसी के चलते आज उज्जैन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं के शहर आने का क्रम कल शाम से ही शुरू हो गया था। वहीं आज तड़के से स्नान का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं ने शिप्रा और सोम तीर्थ में पुण्य की डुबकी लगाकर दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

वहीं श्रद्धालुओं ने महाकाल के अलावा द्वारकाधीश मंदिर सहित अन्य मंदिरों में देव दर्शन किए। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए थे। शिप्रा नदी के तट के अलावा सोम तीर्थ पर भी पुलिस और तैराकों को तैनात किया गया था। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर रखे हुए थे।

नर्मदापुरम में सभी घाटों पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

नर्मदापुरम के सेठानी घाट समेत सभी घाटों पर सोमवती और हरियाली अमावस्या के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने नर्मदा में आस्था की डुबकी लगाई। दूरदराज से चलकर आने वाले श्रद्धालुओं का सेठानी घाट पर तांता लगा रहा। सुबह से ही नर्मदा तटों पर हर हर नर्मदे के जयघोष गूंज रहे हैं। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से मां नर्मदा पूजा-अर्चना की और मां नर्मदा से सुख और समृद्धि की कामना की।

संस्कारधानी में भी उमड़ी भक्तों की भीड़

संस्कारधानी के नर्मदा तटों पर श्रद्धालु पुण्य स्नान के लिए उमड़े। सुबह से रात तक नर्मदा भक्त दर्शन के लिए काफी संख्या में आए थे। ग्वारीघाट समेत तिलवाराघाट, लम्हेटाघाट व सरस्वतीघाट में मेले का नजारा रहा। सावन मास की हरियाली और सोमवती अमावस्या के चलते नर्मदा तटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं पहुंचकर स्नान कर रहे हैं।

ओंकारेश्‍वर में भी लगा भक्तों का तांता

सोमवती अमावस्या पर ओंकारेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने नर्मदा स्नान कर भगवान ओंकारेश्वर व ममलेश्वर का पूजन-अर्चन किया। वहीं रविवार सुबह से ही स्‍नान के लिए बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

कोटेश्वर महादेव का किया अभिषेक

धार जिले के निसरपुर के पास नर्मदा किनारे कोटेश्वर तीर्थ पर हरियाली अमावस्या पर सोमवार सुबह से ही नर्मदे हर के जयघोष गूंजे। हजारों की संख्या में नर्मदा भक्त स्नान करने के लिए पहुंचे। सावन माह का सोमवार होने के कारण धार, आलीराजपुर और झाबुआ जिले के सैकड़ों कांवड़ियों नर्मदा का पवित्र जल लेकर अपने-अपने गांव के लिए रवाना हुए। वहीं सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने नर्मदा जल से कोटेश्वर महादेव का अभिषेक किया।

मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

श्रद्धालुओं ने पर्व नर्मदा स्नान के बाद नर्मदा मंदिर में दर्शन किए। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। कल रविवार अवकाश का दिन होने से बाहरी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे थे। वहीं दान का विशेष महत्व होने से कई स्थानों पर भिक्षुकों को दान दिया गया और गायों को चारा खिलाया।

ये भी पढ़ें: Sawan Somwar 2023 : सावन का दूसरा सोमवार आज, सोमवती अमावस्या पर बने 4 शुभ संयोग, मिलेगी शिव की कृपा

संबंधित खबरें...

Back to top button