Happy Independence Day
🌤️
--Bhopal, India

24 घंटे में दूसरी बार केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम-ब्रांच : अंदर जाने से रोका, MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस; दिल्ली CM ने BJP पर लगाए थे गंभीर आरोप

Follow on Google News
24 घंटे में दूसरी बार केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम-ब्रांच : अंदर जाने से रोका, MLA खरीद-फरोख्त मामले में देगी नोटिस; दिल्ली CM ने BJP पर लगाए थे गंभीर आरोप
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम शनिवार को लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची है। क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली CM को विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में नोटिस देगी। केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने आरोप लगाया था कि, बीजेपी दिल्ली में ऑपरेशन लोटस 2.0 चलाने की कोशिश कर रही है। जिसमें AAP के 7 विधायकों को 25 करोड़ रुपए का लालच देकर दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है। बीजेपी ने इन आरोपों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी। जिसके बाद इस मामले की जांच का जिम्मा क्राइम ब्रांच को दिया गया।

शुक्रवार को भी सीएम आवास पर गई थी क्राइम ब्रांच

इससे पहले क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार (2 फरवरी) को भी सीएम केजरीवाल और मंत्री आतिशी के आवास पर नोटिस देने गई थी। दिल्ली पुलिस के नोटिस में केजरीवाल से उनकी ओर से लगाए गए आरोपों के सबूत देने की बात कही गई है। मंत्री आतिशी के आवास पर भी दिल्ली पुलिस गई थी, लेकिन न तो केजरीवाल मौजूद थे और न ही आतिशी। जिसके कारण पुलिस नोटिस दिए बिना वापस लौट गई थी। Delhi CM ARVIND KEJRIWAL

केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया आरोप

पिछले हफ्ते केजरीवाल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया था कि उनकी पार्टी के सात विधायकों से बीजेपी ने संपर्क किया था। वहीं बीजेपी ने उनके आरोपों को बेबुनियाद बताया था। दरअसल, केजरीवाल ने 27 जनवरी को आरोप लगाया था कि, भाजपा ने AAP के सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपए दिए हैं, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी है।

केजरीवाल का दावा - BJP ने हमारे 21 विधायकों से बात की

केजरीवाल ने दावा किया की, भाजपा ने आप के 7 विधायकों को कहा है कि 21 MLAs से पहले ही उनकी बात हो गई है। बाकी विधायकों से भी बात की जा रही हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप लोग भी हमारे साथ आ जाओ। इसके बदले हम 25 करोड़ रुपए देंगे और भाजपा की टिकट से चुनाव भी लड़वा देंगे।

विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकराया : केजरीवाल

केजरीवाल ने ये भी कहा कि, भाजपा ने 21 विधायकों से बात की है, लेकिन हमारी जानकारी के मुताबिक उन्होंने सिर्फ 7 विधायकों से इस बारे में बात की है और सभी 7 विधायकों ने भाजपा का ऑफर ठुकरा दिया है। इसके साथ ही भाजपा नेता की इस बातचीत को हमने रिकॉर्ड कर लिया है। ये भी पढ़ें - दिल्ली शराब घोटाला : आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे CM केजरीवाल, जांच एजेंसी ने भेजा था 5वां समन; AAP बोली- गिरफ्तारी है लक्ष्य
People's Reporter
By People's Reporter
icon

Latest Posts