शिक्षा और करियर

GATE 2022: रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, फरवरी में होगी परीक्षा

नई दिल्ली। ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की आज आखिरी तारीख है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया gate.iitkgp.ac.in पर 2 सितंबर से शुरू हुई थी। फॉर्म में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सुधार कर सकते हैं। गेट परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 3 जनवरी 2022 को जारी होगा। परीक्षा पांच से छह फरवरी 2022 और 12 से 13 फरवरी 2022 को आयोजित किया जाएगा। रिजल्ट 17 मार्च को जारी कर दिया जाएगा।

आईआईटी खड़गपुर कर रहा है गेट 2022 का संचालन

गेट परीक्षा मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश के लिए होती है। गेट का संचालन भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) बेंगलुरु और सात भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) गुवाहाटी, खड़गपुर, कानपुर, मुंबई, दिल्ली, चेन्नई (आईआईटी मद्रास) और रुड़की द्वारा किया जाता है। गेट 2022 का संचालन आईआईटी खड़गपुर कर रहा है।

दो नए विषय जोड़े गए

इस साल गेट में दो नए विषय भी जोड़े गये हैं। गेट 2022 में जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम) जोड़े गये हैं। जिसके बाद अब विषयों की संख्या बढ़कर 27 से 29 हो गई है। इससे पहले गेट 2021 में भी दो नये विषय पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग व मानविकी और सामाजिक विज्ञान जोड़े गये थे।

ऐसे करें एप्लाई

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitb.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद गेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई डिटेल्स भरकर यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करें।
  • इसके बाद लॉग करें और गेट का फॉर्म भरें।
  • गेट का फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करें और एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

संबंधित खबरें...

Back to top button