कोरोना वाइरसराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Update: देश में एक्टिव केस 1.43 लाख के पार, बीते 24 घंटों में 45 लोगों ने तोड़ा दम; पॉजिटिविटी रेट 4.96%

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,673 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 45 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 19,336 लोग ठीक भी हुए हैं। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1,43,676 हो गई है, जो कल की तुलना में 292 अधिक है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस: 19,673
कुल मामले: 4,38,68,476
एक्टिव केस: 1,43,676
कुल रिकवरी: 4,33,49,778
कुल मौतें: 5,26,312
कुल वैक्सीनेशन: 2,04,25,69,509

क्या है रिकवरी रेट?

देश में कुल संक्रमितों में सक्रिय केस की मौजूदा संख्या 0.33 फीसदी है। अब तक कुल संक्रमितों में से 98.48 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। कोविड मृत्यु दर 1.20 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.96 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.88% है।

दिल्ली में एक्टिव केस 4 हजार के पार

दिल्ली में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1,333 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस दौरान 3 मरीजों की मौत हो गई। संक्रमण दर बढ़कर 8.39 फीसदी हो गई है। हालांकि, इस दौरान 944 मरीज स्वस्थ भी हुए। दिल्ली में फिलहाल कोरोना के 4,230 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में मिले 1,997 नए मामले

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 1,997 नए मामले सामने आए और 6 मरीजों की मौत हो गई। वहीं मुंबई में 286 नए मरीज मिले हैं और एक की मौत हो गई। मुंबई में अब एक्टिव केस की संख्या 817 हो गई है।

हिमाचल में बढ़े केस

कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में प्रार्थना सभाओं पर भी रोक लगा दी है। शिमला में शनिवार को कोरोना 120 नए केस मिले हैं, फिलहाल यहां 855 एक्टिव केस हैं। लगातार नए मामलों के सामने आने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है। हालांकि सभी नए पॉजिटिव मरीज होम आइसोलेशन में हैं।

कोरोना मामलों में दैनिक घट-बढ़

31 जुलाई- 19,673
30 जुलाई- 20,409
29 जुलाई- 20,409
28 जुलाई- 20,557
27 जुलाई- 18,313
26 जुलाई- 14,830
25 जुलाई- 16,866
24 जुलाई- 20,279
23 जुलाई- 21,411
22 जुलाई- 21,880
21 जुलाई- 21,566
20 जुलाई- 20,557
स्वास्थ्य से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button