कोरोना वाइरसताजा खबरस्वास्थ्य

Corona Cases India : कोरोना के नए केस 10 हजार के पार, मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा; एक्टिव केस 45 हजार पहुंचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार अब डराने लगी है। 7 महीने 20 दिन बाद कोरोना के नए केस 10 हजार के पार दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना के 10,158 नए केस दर्ज किए गए हैं। इससे पहले 24 अगस्त को 10 हजार 725 मामले आए थे। वहीं अब देश में एक्टिव केस की संख्या 44,998 हो गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 10,158

एक्टिव केस : 44,998

कुल मामले : 4,47,86,160

कुल रिकवरी : 4,42,10,127

कुल मृत्यु : 5,31,035

कुल वैक्सीनेशन : 220,66,24,653

कोरोना से 19 लोगों की मौत

बीते 24 घंटों में संक्रमण के चलते 19 लोगों की मौत हो गई। इनमें महाराष्ट्र में 9, गुजरात में 2 और दिल्ली, राजस्थान, तमिलनाडु में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं केरल में 5 लोगों ने दम तोड़ दिया।

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.10% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.71 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 4.42% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 4.02% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

मई से रोजाना आ सकते हैं 20 हजार केस

IIT कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने कहा कि, देश में जो कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है वो सामान्य खांसी-जुकाम की तरह रहेगा। देश में कोरोना के केस बढ़ना नेचुरल इम्युनिटी कम होने के संकेत हैं। देश में आने वाले 2 महीनों में कोरोना के केस हर रोज 15 हजार से 20 हजार तक आ सकते हैं। हालांकि, कोरोना को अन्य सीजनल बीमारी की तरह नहीं देख सकते, क्योंकि पता नहीं कौन सा वैरिएंट कितना खतरनाक निकल आए।

ये भी पढ़ें- Corona Cases India : कोरोना मामलों में बड़ा उछाल, 7 महीनों बाद 7,830 नए मामले दर्ज; एक्टिव केस 40 हजार के पार

संबंधित खबरें...

Back to top button