कोरोना वाइरसताजा खबरराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Corona Cases India : कोरोना के नए मामलों में आई गिरावट! एक्टिव केस 61 हजार पार, पॉजिटिविटी रेट बढ़ा

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,633 नए केस सामने आए हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। इससे एक दिन पहले 9,111 नए केस दर्ज किए गए थे। वहीं, अब एक्टिव केस की संख्या 60 हजार के पार पहुंच गई है।

देश में कोरोना पर एक नजर

नए केस : 7,633

एक्टिव केस : 61,233

कुल मामले : 4,48,34,859

कुल रिकवरी : 4,42,42,474

कुल मृत्यु : 5,31,152

कुल वैक्सीनेशन : 220.66 करोड़

क्या है रिकवरी रेट ?

देश में इस वक्त एक्टिव केस 0.14% हैं, जबकि अब तक कुल संक्रमितों में से 98.68 फीसदी स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, डेली पॉजिटिविटी रेट 3.62% और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.04% दर्ज की गई है। वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई।

कोरोना से 11 लोगों की मौत

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना से 11 लोगों की मौत हुई है। चार मौतें दिल्ली से हुई थीं, एक-एक हरियाणा, कर्नाटक और पंजाब से हुई थी। जबकि केरल में चार मौतों का मिलान किया गया, जो कि सुबह 8 बजे अपडेट किया गया था। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना से 6,702 लोग ठीक भी हुए हैं।

तीन राज्यों ने मास्क किया अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए तीन राज्यों ने मास्क अनिवार्य कर दिया है। हरियाणा सरकार के अनुसार, पब्लिक प्लेस पर मास्क लगाना अनिवार्य है। सरकार ने जिला और पंचायत प्रशासन को इसकी निगरानी करने का आदेश दिया है। वहीं केरल में बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।

इसके अलावा पुडुचेरी प्रशासन ने भी सख्ती शुरू कर दी है। पुडुचेरी प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

Covid-19 के लक्षण क्या हैं

  • बुखार
  • ड्राई कफ
  • थकान
  • स्वाद और सुगंध आना
  • नाक बंद
  • आंख आना (लाल हो जाना)
  • गला खराब होना
  • सर दर्द
  • मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द

स्वास्थ्य की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button