जबलपुरमध्य प्रदेश

सतना में सड़क हादसाः तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 2 दर्जन से ज्यादा घायल

सतना में भीषण सड़क हादसा हुआ है। के नयागांव चित्रकूट थाना क्षेत्र में गुप्त गोदावरी से तीर्थ यात्रियों को दर्शन करवाकर लौट रही बस पलट गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 24 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें: रीवा में लोकायुक्त की कार्रवाई: गोविंदगढ़ थाना प्रभारी समेत 2 पुलिसकर्मी को 6 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा

यात्रियों को दर्शन करवाकर लौट रही थी बस

जानकारी के मुताबिक, मिश्र बंधु बस सर्विस की बस नंबर-एमपी 19 डी 1786 तीर्थ यात्रियों को गुप्त गोदावरी दर्शन करवाकर लौट रही थी। इसी दौरान सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र में पुलिस के नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वहीं 24 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हो गए।

सडीएम, तहसीलदार व पुलिस बल मौके पर पहुंचा

बस में फंसे यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला गया। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है। पुलिस स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य किया।

ऑटो को बचाने में हुआ हादसा

जानकारी अनुसार, गुप्त गोदावरी मार्ग पर सड़क में अचानक ऑटो आ गया, जिसे बचाने के दौरान बस का पहिया फिसला और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जाकर पलट गई। जैसे ही बस पलटी यात्रियों में चीख पुकार मच गई। कई यात्री बस की खिड़कियों से निकलने में सफल रहे जबकि एक महिला की मौत हो गई। बस सतना के मिश्र बंधु बस सर्विस की है जो कि सतना चित्रकूट मार्ग पर चलती है।

ये भी पढ़ें: डायनासोर के अंडे या लावे से बना बेसाल्ट पिंड! मेल नहीं खा रहा पुरातत्व विभाग और जियोलॉजिकल एक्सपर्ट का दावा

संबंधित खबरें...

Back to top button