राष्ट्रीयव्यापार जगत

LPG Price Hike: खाना बनाना हुआ और महंगा, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, एक हजार रुपए तक पहुंच गई कीमत

देश में पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को एक और झटका लगा है। अब आम आदमी के लिए खाना पकाना और महंगा हो गया है। सरकार ने घरेलू सिलेंडरों के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है। इसके बाद दिल्ली में नई कीमत 999.50 रुपए हो गई है। हालांकि, कॉमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है।

बीते मार्च में हुई थी बढ़ोतरी

मार्च 2022 में भी घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का दाम 949.50 रुपए पर पहुंच गया था। वहीं 1 मई को कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 102 रुपए बढ़े थे। इसके बाद इनकी कीमत 2,355 रुपए हो गई। इससे पहले अप्रैल में भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 250 रुपये का इजाफा हुआ था।

ये भी पढ़ें- RBI Interest Rate Hike : बड़ा झटका! आरबीआई ने रेपो रेट बढ़ाकर 4.40 फीसदी किया, बढ़ जाएगी घर और कार की EMI

लोन भी हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल की कीमतें, रसोई गैस के दाम और जरूरी सामानों के भाव लगातार लोगों की जेब पर बोझ बढ़ा रहे हैं। इसी बीच अब लोन लेना भी महंगा हो गया है। RBI ने रेपो रेट बढ़ा दिए हैं। इसके साथ ही दलील ये कि बढ़ोतरी महंगाई को काबू में करने के लिए की गई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या महंगे लोन से रुकेगी महंगाई?

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button