PlayBreaking News

इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन : पार्षद ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से कहा- आपके सामने कुछ भी कहने में हाथ पैर फूल रहे हैं

Follow on Google News
इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन : पार्षद ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से कहा- आपके सामने कुछ भी कहने में हाथ पैर फूल रहे हैं
हेमंत नागले, इंदौर। मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिलों का दौरा करने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह दो दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे। इस दौरान वे विधानसभा क्रमांक 5 में महिला पार्षद और कार्यकर्ताओं के एक सम्मेलन में शामिल हुए। जहां खजराना क्षेत्र की पार्षद रुबीना इकबाल ने मंच से दिग्विजय सिंह को कहा कि, राजा साहब आपने कहा सदन को संबोधित करो। परिषद में भाषण देना आसान है, लेकिन आपके सामने कुछ भी कहने में हाथ पैर फूल रहे हैं। जिसके बाद पूरे कांग्रेसी कार्यकर्ता ठहाके लगाते नजर आए।

पूर्व सीएम ने अपना नाम लेने से किया था मना

दरअसल, विधानसभा क्रमांक 5 के खजराना वार्ड 39 से पार्षद रुबीना इकबाल खान सभी को संबोधित कर रहीं थीं। जहां पर दिग्विजय सिंह ने पहले ही किसी भी पार्षद और कार्यकर्ताओं को उद्बोधन के दौरान उनका नाम लेने से मना किया था। वहीं रुबीना इकबाल खान ने जैसे ही दिग्विजय सिंह का नाम लिया तो दिग्विजय सिंह द्वारा उन्हें टोकते हुए कहा गया कि, मेरा नाम रुबीना तुमने ले ही लिया। जिसके बाद रुबीना इकबाल खान उनसे क्षमा मांगी और परिषद को संबोधन करना शुरू किया। https://twitter.com/psamachar1/status/1666480835476836357?s=48

कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर कही ये बात

रुबीना इकबाल खान इस दौरान दिग्विजय सिंह से कहती नजर आईं कि, आपने मुझे सदन को संबोधित करने को कहा है। मैंने नगर परिषद में कई बार उद्बोधन दिए हैं, वहां बकबक करना आसान है। लेकिन सदन को संबोधित करना मुश्किल है। वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ता और बूथ लेवल की तैयारी को लेकर कहा कि, खजराना क्षेत्र में 35 में 32 बूथ हैं। खजराना क्षेत्र से कभी भी कोई कांग्रेसी कार्यकर्ता हारा नहीं है। जो कांग्रेस में हमेशा से गुटबाजी दिखाई देती है उसको लेकर रुबीना ने सभी को भरोसा दिलाया कि आलाकमान जिसे भी टिकट देंगे उसे वह पूरी ताकत के साथ जीत दिलाएंगे।

कांग्रेस 15 साल के लिए बनाएगी सरकार

इस दौरान रुबीना ने दिग्विजय और उनकी पत्नी अमृता द्वारा नर्मदा परिक्रमा को लेकर भी कहा कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी कांग्रेस की एक बड़ी जीत हुई थी। वहीं दिग्विजय कल लंबी परिक्रमा कर चुके हैं तो आने वाले चुनाव में कांग्रेस की एक बड़ी जीत होगी। आने वाले समय में कांग्रेस 15 महीने नहीं 15 साल के लिए सरकार बनाएगी।

कांग्रेस के सरकार में आने से जनता को मिलेगी राहत

वर्तमान समय सबसे अधिक दलित और अल संख्यक वर्ग है और सब तकलीफ में है। गौ हत्या का मामला हो चाहे कुछ भी हो शहर में मुस्लिम वर्ग बहुत अधिक परेशान है। पार्षद ने यह भी कहा कि, सबसे अधिक मन दुखी इन्हीं बातों से होता है। कांग्रेस सरकार यदि इस विधानसभा चुनाव में आती है तो इन सभी मुद्दों से उन्हें निजात मिलेगी। वहीं कमलनाथ द्वारा दिए गए ₹500 प्रति टंकी को यदि लागू कर दिया जाएगा तो उससे आम व्यक्ति को बहुत ही राहत मिलेगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts