जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में अब कांग्रेस की ‘हाथ-पांव तोड़ो यात्रा’ होगी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष के विवादित बयान पर FIR दर्ज, देखें VIDEO

जबलपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ और प्रदेश कांग्रेस के ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान के बाद पार्टी अब ‘हाथ-पांव तोड़ो यात्रा’ भी निकाल सकती है। जबलपुर कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने ‘हाथ-पांव तोड़ो यात्रा’ निकालने की बात कही है। उनके विवादित बयान के बाद अब मध्य प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा हुआ है। बीजेपी ने उनके खिलाफ शहपुरा थाने में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, 26 जनवरी को जबलपुर के अधारताल स्थित बिरसा मुंडा चौक में कांग्रेस ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की। इस दौरान ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलेश जैन ने मंच से कार्यकर्तओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘भारत जोड़ो’ हो गया, ‘हाथ जोड़ो’ हो गया और ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ भी हो गया। इसके बावजूद भी अगर हमारी सुनवाई नहीं होती तो जबलपुर में अब ‘हाथ-पांव तोड़ो यात्रा’ होगी। इस दौरान कार्यक्रम में कांग्रेस के कई बड़े नेता, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, विधायक विनय सक्सेना, महापौर जगत बहादुर अन्नू के साथ ग्रामीण अध्यक्ष नीलेश जैन भी शामिल हुए थे।

हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास कर रही कांग्रेस : सलूजा

ग्रामीण अध्यक्ष निलेश के इस विवादित बयान की बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने वीडियो ट्वीट कर लिखा- कांग्रेस का अगला अभियान ‘हाथ-पाव तोड़ो’ अभियान… यह है जबलपुर के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष निलेश जैन, जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं। इसके पहले इनके एक पूर्व मंत्री मोदी जी को लेकर हिंसा भरी टिप्पणी कर चुके हैं और अभी तक जेल में हैं। इससे समझ आ रहा है कि कांग्रेस शांति के टापू मध्य प्रदेश को चुनावों के पहले हिंसा की आग में झोंकने का प्रयास कर रही है। एक के बाद एक उनके नेताओं के इस तरह के बयान सामने आ रहे हैं। देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इन पर कोई कार्यवाही करता है या इनको संरक्षण देता है…?

ये भी पढ़ेें: Shahdol News : बंद खदान में चोरी करने गए 4 लोगों की मौत, जहरीली गैस के रिसाव से हुआ हादसा

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button