इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : CM शिवराज को अपशब्द कहने वाले कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल को कोर्ट से मिली जमानत

इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले के तूल पकड़ते ही कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल उज्जैन भाग गये थे। दरअसल, इंदौर शहर में शुक्रवार सुबह कांग्रेसियों द्वारा मोदी सरकार का विरोध प्रदर्शन किया जार हा था। इस दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल द्वारा मंच से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे गए।

शनिवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया गया, जहां आरोपी के वकील द्वारा तर्क दिए जाने पर कांग्रेसी नेता को ₹10000 के मुचलके पर जमानत दे दी गई। कांग्रेसी नेता को जमानत के बाद रिहा कर दिया गया। अधिवक्ता सुनील गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री चौहान की अपशब्द कहने वाले कांग्रेसी नेता पर धारा 341, 505 और 294 के तहत एफ आई आर दर्ज की गई थी।

भाजपा शहर अध्यक्ष ने की थी शिकायत

पूरे मामले को लेकर शहर भाजपा अध्यक्ष गौरव रणदिवे कार्यकर्ताओं के साथ डीसीपी जोन 2  से मिले और कार्रवाई की मांगी की। उन्होंने कहा- इस तरह की टिप्पणी करना और अशोभनीय है। इस तरह का दीवालियापन कांग्रेस में साफ दिखाई देता है। उन्होंने कहा- इस तरह के गुंडों को पालना कांग्रेस का ही काम है। इससे उनकी छोटी मानसिकता से साफ दिखाई देती है।  इस तरह की यदि प्रदेश के मुख्यमंत्री खिलाफ कोई अशोभनीय टिप्पणी करता है तो भाजपा के कार्यकर्ता इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री संवैधानिक पद है और उनके खिलाफ को इस तरह से अशोभनीय टिप्पणी करने वाले पर सख्त कार्रवाई से समाज में सही संदेश जाना चाहिए।

विजयनगर थाने में कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल के खिलाफ धारा 341, 505 और 294 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाजपा नेताओं ने जताई थी नाराजगी

सीएम पर कांग्रेस नेता की टिप्पणी की खबर सबसे पहले Peoplesupdate.com ने प्रकाशित की थी। इसके कुछ देर बाद  कांग्रेस से भाजपा में आए  नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर लिखा- इंदौर में कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल ने मुख्यमंत्री जी के बारे में बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी की है। इन पर कड़ी कार्रवाई हो।

ये भी पढ़ें- बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने कहा- कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल पर कड़ी कार्रवाई हो, सीएम शिवराज पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

क्या है पूरा मामला ?

शुक्रवार सुबह इंदौर के विजय नगर थाना स्थित सत्य साईं चौराहे के पास कांग्रेसी नेता चिंटू चौकसे, राजू भदोरिया सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता एकत्र हुए थे। जहां पर केंद्र सरकार द्वारा अडाणी ग्रुप को जो बचाया जा रहा है, उसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी दौरान कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल द्वारा मंच से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कहे गए। इस आपत्तिजनक शब्द के बाद कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल मौके से नदारद हो गए। जैसे ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए सभी कांग्रेसियों ने आपत्तिजनक शब्द सुने, सभी ने चंद्रशेखर पटेल को वहां से रवाना कर दिया।

कांग्रेसियों का कहना था कि जिस तरह से मोदी सरकार द्वारा अडाणी ग्रुप को लाखों करोड़ों रुपए का कर्जा दे दिया गया और उसके बाद एलआईसी और एसबीआई बैंक खाताधारकों के पैसे सरकार के दबाव में लगाते हुए लाखों गरीब लोगों को नुकसान हुआ है। सरकार द्वारा जितने भी एसबीआई और एलआईसी के खाताधारक हैं उनके पैसे डूब चुके हैं और अब सरकार अडाणी ग्रुप को बचाने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें- शिवराज को अपशब्द कहने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर, प्रदर्शन के दौरान की थी टिप्पणी

ये भी पढ़ें- इंदौर : कांग्रेस नेता चंद्रशेखर पटेल का विवादित बयान, सीएम शिवराज को लेकर कहे अपशब्द

संबंधित खबरें...

Back to top button