ग्वालियरताजा खबरमध्य प्रदेश

MP News : श्रद्धालुओं से भरा वाहन खड़े ट्रक से टकराया, एक की मौत, 14 घायल; गोवर्धन से परिक्रमा कर लौट रहे थे सभी

भिंड। मध्य प्रदेश में आए दिन भीषण सड़क हादसे हो रहे हैं। इसी बीच श्रद्धालुओं से भरा लोडिंग वाहन सिरसा गांज के पास हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसा। भिंड के बिलोरा गांव के लोग गोवर्धन से गिरराज जी की परिक्रमा कर लौट रहे थे। हादसे में वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, 14 लोग घायल बताए जा रहे है। घायलों को इलाज के लिए शिकोहाबाद यूपी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराया वाहन

जानकारी के मुताबिक, भिंड के बिलोहरा गांव के लोग एक मैक्स वाहन से गोवर्धन परिक्रमा करने के लिए गए हुए थे। जब सभी श्रद्धालुओं परिक्रमा करके वापस से लौट रहे थे, तभी हादसे को शिकार हो गए। सिरसा गंज के पास हाईवे पर उनका वाहन एक खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गया।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे में लोडिंग वाहन में बैठे जय सिंह (45 ) की मौत हो गई। जबकि, अन्य 14 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल पुलिस द्वारा शिकोहाबाद अस्पताल भेजा गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। वहीं शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: खंडवा : जमीन पर कब्जे लेकर जमकर चले लाठी-डंडे, महिलाओं ने भी बरसाई लाठियां, देखें VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button