
देश में एक बार फिर से कोरोना तेजी से पैर पसारता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी गुरुवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 2380 मामले सामने आए हैं जो कि कल की तुलना में 313 अधिक है। इस दौरान 56 लोगों ने दम तोड़ा, वहीं 1231 लोग डिस्चार्ज भी हुए। देश में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 13,433 हो गई है।
देश में कोरोना पर एक नजर
कुल मामले: 4,30,49,974
एक्टिव केस: 13,433
कुल रिकवरी: 4,25,14,479
कुल मौतें: 5,22,062
कुल वैक्सीनेशन: 1,87,07,08,111
डेली पॉजिटिविटी रेट
भारत में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.53% हो गया है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.43% है। देश में पिछले 24 घंटे में 4,49,114 टेस्ट किए गए। इनमें से 2,380 लोग पॉजिटिव मिले हैं। बीते बुधवार को मंगलवार की तुलना में 66 फीसदी अधिक केस सामने आए थे।
चौथी लहर की आहट, 60 प्लस वाले 50% बुजुर्गों को भी नहीं लग सका बूस्टर डोज #Exclusive #CoronaAlert #fourthwave #BhopalNews #PeoplesUpdate pic.twitter.com/WRQegSjlfh
— Peoples Samachar (@psamachar1) April 21, 2022
तीन महीने बाद आर-वैल्यू 1 से ऊपर
देश में पिछले तीन महीने में पहली बार कोरोना की आर वैल्यू एक से ऊपर रही। जानकारी के मुताबिक, यह संक्रमण को लेकर बढ़ते हुए खतरे का संकेत है। रिप्रोडक्शन नंबर (आर) यानी आर-वैल्यू का 1 से अधिक होने इस बात का संकेत है कि कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या बढ़ी है। अगर यह दर 1 से नीचे है तो महामारी नियंत्रण में रहती है। वहीं यह दर 1 से काफी कम रहती है तो इससे पता चलता है कि बिमारी का संक्रमण रुक गया है।
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मामले
दिल्ली में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर दिन कोरोना केस में इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में यहां 1009 नए संक्रमित मिले हैं। 314 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। राजधानी में अब एक्टिव केस की संख्या 2641 हो गई है। साथ ही संक्रमण दर 5.7 फीसदी हो गई है।