व्यापार जगत

CNG Price Hike: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम, आज से लागू होंगी नई दरें

देशभर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों के लिए अब गाड़ी चलाना भी महंगा होता जा रहा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने आज से दिल्ली-NCR में CNG की कीमत फिर बढ़ा दी है। दिल्ली में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 78.61 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़ाकर 79.56 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। नई दरें आज से ही लागू होंगी। इससे पहले 8 अक्टूबर को दिल्ली में सीएनजी की कीमत में 3 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी।

कहां कितनी है कीमत

  • दिल्ली में आज से सीएनजी के प्राइस में 95 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है।
  • दिल्ली से सटे गुरुग्राम में CNG की कीमत 86.94 रुपए प्रति किलोग्राम है।
  • नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में कीमत 81.17 रुपए प्रति किलोग्राम है।
  • रेवाड़ी में 78.61 रुपए और फरीदाबाद में 84.19 रुपए प्रति किलोग्राम है।

अब तक 15 बार बढ़ी कीमतें

दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतें 7 मार्च 2022 से अब तक 15वी बार बढ़ चुकी हैं। सीएनजी के दामों में तब से अब तक 23.55 रुपए प्रति किलो का इजाफा हो चुका है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में भी हुआ बदलाव?

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मई से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। भारतीय ऑयल कंपनियों के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
कोलकाता 106.03 92.76
चेन्नई 102.63 94.24

(पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।) 

SMS से चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं।

व्यापार जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button