अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

भारत आएंगे राष्ट्रपति पुतिन, यूक्रेन युद्ध के बाद पहली यात्रा की तैयारी, रूसी विदेश मंत्री ने दी जानकारी

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल भारत का दौरा करेंगे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तारीख या महीने की घोषणा नहीं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार चुने जाने के बाद उन्होंने अपनी पहली विदेश यात्रा रूस में की थी। अब रूस की ओर से राष्ट्रपति पुतिन भारत आने को तैयार हैं। बता दें कि लावरोव ने यह बयान ‘रूस और भारत: एक नए द्विपक्षीय एजेंडे की ओर’ समिट के दौरान दिया, जिसे RIAC ने आयोजित किया था।

तीन साल बाद भारत आएंगे पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन ने पिछली बार 6 दिसंबर 2021 को भारत की यात्रा की थी, जो केवल चार घंटे की थी। उस दौरान भारत और रूस के बीच 28 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए थे। इसमें मिलिट्री और टेक्नोलॉजी से जुड़े करार शामिल थे। साथ ही दोनों देशों ने 2025 तक 30 अरब डॉलर सालाना व्यापार का लक्ष्य तय किया था।

इस बार उनकी यात्रा विशेष मानी जा रही है, क्योंकि फरवरी 2022 में शुरू हुए यूक्रेन युद्ध के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 2030 तक के आर्थिक सहयोग को बढ़ाने पर चर्चा होगी। भारत और रूस अपने द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर से अधिक करने के लिए सहमत हुए हैं, जो फिलहाल करीब 60 अरब डॉलर के आसपास है।

पुतिन की विदेश यात्राओं पर असर

मार्च 2023 में इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने पुतिन के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन पर यूक्रेन में बच्चों के अपहरण और जबरन निर्वासन के आरोप लगे थे। इसके बाद से पुतिन ने अंतरराष्ट्रीय यात्राएं कम कर दीं।

उन्होंने पिछले साल भारत में हुए G20 शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा नहीं लिया था और उनकी जगह विदेश मंत्री लावरोव आए थे। इसी साल ब्राजील में होने वाले G20 समिट में भी उन्होंने हिस्सा नहीं लिया। ऐसे में उनकी भारत यात्रा को अहम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें- झाबुआ : CM ने खुद को नववधुओं का भाई बताते हुए कहा- यहां शादियों का महासागर नजर आ रहा, जोड़ों पर की पुष्प वर्षा

संबंधित खबरें...

Back to top button