इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

इंदौर : सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, कई वर्षों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे दोनों

हेमंत नागले, इंदौर। शहर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाले मंडलेश्वर के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर उसी के साथ रहने वाली एक युवती द्वारा दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को बताया कि एक वर्ष से दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन, कई दिनों से सॉफ्टवेयर इंजीनियर उसे अधिक प्रताड़ित कर रहा था। युवक से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली। जिसके बाद पुलिस द्वारा महिला के कहने पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का मामला दर्ज किया गया है।

जानें पूरा मामला

थाना प्रभारी अलका मेनिया ने बताया कि दोनों युवक-युवती मंडलेश्वर के रहने वाले हैं। आरोपी का नाम मनीष राठौर है, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम के माध्यम से युवती से हुई थी। दोनों ही कई वर्षों से द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। उन्होंने 50 रुपए के स्टांप पर अपनी शादी कर ली थी। कुछ दिनों पहले आरोपी मनीष राठौर ने पीड़िता से परेशान होकर डेटॉल पी लिया था और उसके बाद उसका स्वास्थ्य खराब हो गया था। जहां उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, लेकिन कुछ दिनों पहले मनीष जब ठीक होकर वापस से घर आया तो युवती ने उस पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य का आरोप लगाया। दोनों ही अलग रहना चाहते थे, युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मनीष राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है।

संबंधित खबरें...

Back to top button