जबलपुरमध्य प्रदेश

CM शिवराज का जबलपुर में रोड शो : बोले- कांग्रेस ने गरीबों के कल्याण की सभी योजनाएं को किया बंद, उदयपुर और महाराष्ट्र की घटना पर दिया बड़ा बयान

जबलपुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को जबलपुर में आम सभा की। बीजेपी के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। सीएम ने कहा कि अगर गड़बड़ महापौर बन गया तो शहर का विकास रूक जाएगा। इसलिए अपना वोट बहुत सोच-समझकर देना। उदयपुर और महाराष्ट्र में हुई घटना पर कहा, मप्र की धरती पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मप्र में आतंकवाद बर्दाश्त नहीं : सीएम

राजस्थान के उदयपुर और महाराष्ट्र में हुई घटना का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम आतंकवाद और आतंकवादियों को कुचल देंगे। जनता का शोषण करने वाले गुंडे माफिया बदमाशों पर बुलडोजर चलेगा। मध्य प्रदेश में आतंकी मानसिकता को ही कुचल दिया जाएगा। कांग्रेस के शासन में देश का मान-सम्मान और इज्जत गिरी। अगर आतंकवाद पैदा हुआ तो कांग्रेस के कारण हुआ।

कांग्रेस ने सारी योजनाएं बंद कर दी थी : सीएम

सीमए शिवराज ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इन्होंने बिल्डरों को प्रत्याशी बनाया है, बिल्डर जीत गए तो आप के घर नहीं बन पाएंगे। बीजेपी की सरकार ने पहले मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना, कन्यादान विवाह, लाड़ली लक्ष्मी सहित अनेक योजनाएं शुरू कराई थीं। लेकिन, कांग्रेस सरकार ने उन सारी योजनाओं को बंद कर दिया। भाजपा ने सत्ता में वापसी करते ही हमने बंद पड़ी योजनाओं में से कुछ को चालू कर दिया, जबकि कुछ अन्य को जल्दी ही चालू किए जाने की योजना है।

जबलपुर के 52 ताल तलैया खा गए : सीएम

सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया है। सीएम ने कहा कि मैं मंच से पूछ रहा हूं कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने जबलपुर के लिए क्या किया। कांग्रेसी तो जबलपुर के 52 ताल तलैया खा गए। जबकि भाजपा सरकार इनका जीर्णोद्धार करवा रही है। कांग्रेस के पास विकास का कोई विजन नहीं है। सीएम कहा कि कांग्रेस सत्ता में आई तो कमलनाथ ने गरीबों के कल्याण की संबल योजना बंद करवा दी थी। कांग्रेस ने ये महापाप किया है।

ये भी पढ़ें: सिंगरौली में दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने किया रोड शो, कहा- BJP-कांग्रेस ने सेटिंग कर रखी है

जबलपुर में बनेंगी फिल्म सिटी : सीएम

सीएम ने कहा कि जबलपुर के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं आने देंगे। जबलपुर में फिल्म सिटी का निर्माण कराया जाएगा। आईटी पार्क, गारमेंट क्लस्टर, मिष्ठान क्लस्टर फर्नीचर क्लस्टर का जिक्र किया। उन्होंने गरीबों को मकान बनाने के लिए जमीन का पट्टा देने की भी बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जमीन का पट्टा देने के बाद गरीबों को मकान बनाने के लिए पैसे भी दिए जाएंगे। गरीबों के बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़े इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।

सभा स्थल पर ये रहे मौजूद

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 11 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा फहराया जाएगा। इस दौरान सभा स्थल पर मौजूद हजारों नागरिकों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराने का संकल्प लिया। इस दौरान सांसद राकेश सिंह, विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा से महापौर प्रत्याशी डाक्टर जितेंद्र जामदार, भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर समेत भाजपा के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: गुना में दिल दहला देने वाली वारदात : आदिवासी महिला को डीजल डालकर जिंदा जलाया, 80% झुलसी, आरोपियों ने बनाया VIDEO

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button