सीएम शिवराज ने किया स्वच्छता वीरों का सम्मान, बोले- इंदौर स्वच्छता में मारेगा छक्का, देशभर में एमपी को बनाना है नंबर-1

Follow on Google News
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को इंदौर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वच्छता समारोह में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता मित्रों से संवाद किया। सीएम ने इंदौर की खुलकर तारीफ की और कहा कि इंदौर स्वच्छता में छक्का मारेगा। स्वच्छता सीखनी है तो इंदौर से सीखो। https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1474682538610151425

36 नगरीय निकायों को किया सम्मानित

समारोह में सीएम ने स्वच्छता के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले 36 नगरीय निकायों को सम्मानित किया। मंच पर मंत्री तुलसी सिलावट, उषा ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, ओपीएस भदौरिया, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, विधायक महेंद्र, देवेंद्र वर्मा, नारायण सिंह, विधायक आकाश विजयवर्गीय और कलेक्टर मनीष सिंह मौजूद रहे।

इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राज्य संभाग के पुरस्कार से नवाजा

इस दौरान सीएम ने इंदौर नगर निगम की टीम, भोपाल निगम, देवास नगर निगम, उज्जैन नगर निगम, सिंगरौली नगर निगम, बुरहानपुर नगर निगम टीम को सम्मानित किया। इंदौर को 5 करोड़, भोपाल को 1करोड़ देवास को 1 करोड़ रुपए की राशि उज्जैन, ग्वालियर, सिंगरौली, बुरहानपुर, धार को 50-50 लाख की राशि दी गई। खंडवा, सागर, नवगांव, दमोह, सिवनी, बड़नगर, मुंगावली, सहित अन्य नगरीय निकाय को 25-25 लाख की राशि दी गई। इंदौर को सर्वश्रेष्ठ राज्य संभाग के पुरस्कार से भी नवाजा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान स्वच्छता मित्रों के साथ संवाद भी किया। ये भी पढ़ें: तानसेन समारोह का कल सीएम करेंगे शुभारंभ, पूर्व संध्या पर निकली कला यात्रा, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

मैं प्रदेश के 407 शहरों को बदलना चाहता हूं: सीएम

सीएम शिवराज ने कहा कि स्वच्छता सीखना है तो इंदौर से सीखो। मध्य प्रदेश स्वच्छता में तीसरे नंबर पर है। पहले नंबर में आने के लिए सभी प्रयास करें। पहले लोग केला खाया छिलका फेका, पान खाया और थूक दिया, अपना घर साफ किया और कचरा बाहर पटक दिया। मोदी जी के संकल्प से स्वच्छता का सपना साकार हुआ। अब इंदौर में लोग चाकलेट खा रैपर जेब में रखते हैं। सोच बदल गई है। सीएम बोले हर शहर साल में एक बार अपना जन्मदिन मनाएं, शहर को सजाओ, विशिष्ट लोगों को बुला सम्मानित करें। मैं प्रदेश के 407 शहरों को बदलना चाहता हूं। केवल सरकारें शहर को बदल नहीं सकती जब तक जनता साथ न हो। मध्य प्रदेश को नंबर 1 देशभर में बनाना है। https://twitter.com/JansamparkMP/status/1474670106479251457
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts