Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 : CM मोहन यादव बोले- PM मोदी के नेतृत्व में चल रहा निवेश का यज्ञ

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 : CM मोहन यादव बोले- PM मोदी के नेतृत्व में चल रहा निवेश का यज्ञ
भोपालराजधानी के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में हो रही ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (GIS) को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश में निवेश का यज्ञ चल रहा है। डॉ. यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश को दो दिन का समय प्रदान किया। उन्होंने राज्यों को समृद्ध बनाने का अभियान चलाया है।

कॉन्क्लेव के बाद GIS की रूपरेखा बनाई गई

सीएम मोहन यादव ने कहा कि विश्व भारत की और उम्मीदों से देख रहा है। निकट भविष्य में भारत को विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनना है। इसमें सभी राज्यों के संसाधनों का समुचित उपयोग कर आर्थिक समृद्धि की लक्ष्य पूर्ति करना होगी। मध्यप्रदेश ने गत वर्ष संभागीय स्तर पर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित कर निवेश संभावनाओं पर व्यापक स्तर पर कार्य किया। इसमें सफलता भी मिली और चार लाख करोड़ से अधिक का निवेश आया है। उन्होंने कहा कि संभागीय स्तर पर हुई कॉन्क्लेव के बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की रूपरेखा बनाई गई।

समिट में 8 MOU पर हुए साइन

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भोपाल में दो दिवसीय समिट के प्रथम दिन बड़े औद्योगिक घरानों ने मध्यप्रदेश में निवेश की अत्यधिक रूचि दिखाई है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में आज समिट में विभिन्न संस्थानों के साथ आठ करारनामे (एमओयू) हुए। इनमें रिलायंस इन्डस्ट्री लि., अवाडा एनर्जी प्रा.लि., ओपीजी पॉवर जनरेशन प्रा.लि., इन्डो यूरोपियन चेम्बर ऑफ स्माल एण्ड मीडियम इंटर प्राइजेस, जर्मनी इंडियन इनोवेशन कॉरीडोर, इन्डिया डिजीबोटी चेम्बर ऑफ कामर्स, इन्डो-जर्मन चेम्बर ऑफ कामर्स और सिंगापुर इन्डियन चेम्बर्स ऑफ कामर्स के साथ हुए करारनामे शामिल हैं। सीएम ने कहा कि इन करारनामों से नवकरणीय ऊर्जा और अन्य क्षेत्रों में मध्यप्रदेश में नए निवेश से रोजगार की संभावनाओं को साकार किया जा सकेगा।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts