PlayBreaking News

CM डॉ. मोहन यादव का जयपुर दौरा : MP-राजस्थान के जल बंटवारे को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई चर्चा

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव का जयपुर दौरा : MP-राजस्थान के जल बंटवारे को लेकर दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई चर्चा
जयपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज जयपुर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। दोनों सीएम की मुलाकात मुख्यमंत्री निवास (ओटीएस) में हुई। इससे पहले सीएम डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री निवास पहुंचने पर सीएम शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान वहां मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता एवं पदाधिकारियों ने भी उन्हें पुष्प भेंटकर उनका स्वागत किया। इस दौरान सीएम यादव ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

ERCP को लेकर दोनों सीएम के बीच हुई चर्चा

बताया जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच यह मुलाकात बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) को लेकर चर्चा हुई। इसके बाद दोनों मुख्यमंत्री आज शाम तक दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दोनों मुख्यमंत्री ईआरसीपी को लेकर हुई चर्चा का ब्यौरा आलाकमान के सामने रखेंगे। [embed]https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1751514050784329828[/embed]

जल बंटवारे को लेकर नहीं बन पाई थी सहमति

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में तेरह जिलों में पेयजल एवं सिंचाई के लिए ईआरसीपी को लाया गया] लेकिन जल बंटवारे के मुद्दे को लेकर अब तक राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई थी मगर अब केन्द्र में भाजपा की सरकार के साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी भाजपा सरकार होने से त्रिपल इंजन की सरकार से इस मुद्दे के समाधान की संभावना बन गई है। दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनने के बाद हाल में इस मुद्दे पर दिल्ली में भी चर्चा हो चुकी है। ये भी पढ़ें- VIDEO : मिथ्या क्लब में ट्रेनी सैन्य अफसरों और पार्टी कर रहे लोगों के बीच मारपीट, जमकर की तोड़फोड़; युवती को हाथ लगाने से शुरू हुआ था विवाद मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts