Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- संत शिरोमणि रविदास के विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में किया जा रहा शामिल

CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- संत शिरोमणि रविदास के विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में किया जा रहा शामिल
भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि संत शिरोमणि गुरू रविदास ने ‘जात-पात पूछे न कोई-हरि को भजे सो हरि को होई' जैसे उदात्त विचारों से समाज को छुआछूत, सामाजिक असमानता, आडम्बर और अंधविश्वास के विरूद्ध जागरूक किया। सीएम ने बुधवार को हिंदी भवन में आयोजित संत शिरोमणि रविदास जयंती समारोह में सहभागिता कर विचार साझा किए।

काशी में मां गंगा के घाट से आरंभ की यात्रा

सीएम डॉ. यादव ने संत रविदास जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परतंत्रता और विदेशी आक्रांताओं के आतंक से प्रभावित वातावरण में भक्ति, समानता और सछ्वाव के साथ अपनी यात्रा आरंभ की। काशी में मां गंगा के घाट से आरंभ यात्रा में राजवंश के व्यक्ति भी उनके शिष्य बनें। मीरा बाई द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में जीवन व्यतीत करना संत रविदास की प्रेरणा से ही संभव हुआ।

संत रविदास के विचारों पाठ्यक्रम में करेंगे शामिल

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी की भावनाओं और विचारों को जन-जन तक ले जाने के उद्देश्य से उनके विचारों को शालेय पाठ्यक्रम में शामिल किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण, संत रविदास जी की भक्ति के आधार थे। उन्होंने राम नाम के जाप का संदेश देते हुए बताया कि भगवान व्यक्ति के भीतर है और भक्ति के लिए किसी आडम्बर की आवश्यकता नहीं है।

सागर में 100 करोड़ की लागत से बन रहा धाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, संत रविदास जी के दर्शन के आधार पर भारत को विश्व में आदर्श देश के रूप में स्थापित कर रहे हैं। राज्य सरकार भी इस दिशा में कार्यरत है। सागर में 100 करोड़ रुपए की लागत से संत रविदास जी को समर्पितधाम का निर्माण जारी है। उज्जैन सहित राज्य के जिन स्थानों पर संत रविदास जी के चरण पड़ें हैं, उन्हें तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts