Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर कलेक्टोरेट पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बड़वानी दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े

Follow on Google News
इंदौर कलेक्टोरेट पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, बड़वानी दौरा रद्द, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े
इंदौर। बड़वानी जिले के ग्राम तलून में आयोजित विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खराब मौसम के कारण स्वयं शामिल नहीं हो सके। वे बुधवार सुबह इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहीं से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री को हेलीकॉप्टर के माध्यम से इंदौर से बड़वानी होते हुए तलून जाना था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह यात्रा रद्द करनी पड़ी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना की राशि को बढ़ाकर 3000 रुपए तक करने की घोषणा की। साथ ही अनवर डकैत को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा, ‘डकैत हो या डकैत का बाप, हमने प्रशासन को खुली छूट दे दी है, जो करना है करिए।‘

तय कार्यक्रम के अनुसार नहीं हो सकी यात्रा

मुख्यमंत्री का इंदौर एयरपोर्ट पहुंचने का समय सुबह 10:20 बजे तय था। उन्हें 10:25 बजे हेलीकॉप्टर से तलून रवाना होना था। हालांकि वे समय पर एयरपोर्ट पहुंच गए, लेकिन खराब मौसम के चलते उड़ान रद्द कर दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कलेक्टर कार्यालय में पहुंचकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बड़वानी के कार्यक्रम को संबोधित किया।

राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री सड़क मार्ग से हुए रवाना

इस आयोजन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल और उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी शामिल हो रहे हैं। दोनों नेता इंदौर से सड़क मार्ग के जरिए सुबह तलून के लिए रवाना हुए। राज्यपाल दोपहर 2 बजे बड़वानी से प्रस्थान कर शाम 5 बजे इंदौर लौटेंगे और रात वहीं विश्राम करेंगे। अगले दिन सुबह 10:30 बजे वे वायुयान से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

आगे का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री का अगला पड़ाव खरगोन है। उन्हें दोपहर 1:15 बजे बड़वानी से रवाना होकर खरगोन जिले के ग्राम बेड़िया (सनावद) में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेना है। इसके बाद शाम 3:50 बजे हेलीकॉप्टर से इंदौर एयरपोर्ट लौटेंगे और शाम 4:15 बजे भोपाल के लिए वायुयान से प्रस्थान करेंगे।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts