![](https://peoplesupdate-com.b-cdn.net/wp-content/uploads/2024/01/mohan-4.jpg)
उज्जैन। गणतंत्र दिवस के अवसर पर दशहरा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव सीएम राइज जाल सेवा निकेतन स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने पीएम पोषण के अन्तर्गत विशेष भोज का कार्यक्रम में करीब 30 बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया। सीएम ने स्कूल में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी और उनके साथ बातचीत भी की।
पीएम पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत सीएम ने बच्चों के साथ आलू छोले मटर पनीर की सब्जी, पूड़ी, गुलाब जामुन, दाल चावल, खीर, और लड्डू खाए।
#गणतंत्र_दिवस के पावन अवसर पर सीएम #डॉ_मोहन_यादव ने उज्जैन के शासकीय #सीएम_राइज जाल सेवा निकेतन स्कूल में छात्र-#छात्राओं के साथ बैठकर #भोजन ग्रहण किया, देखें PHOTOS ||@DrMohanYadav51 #CMRise #JalSevaNiketanSchool#Ujjain #RepublicDay2024 #RepublicDay #HappyRepublicDay… pic.twitter.com/nPEYDvYodm
— Peoples Samachar (@psamachar1) January 26, 2024
पद्मश्री मिलने पर दी बधाई
मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की प्रशंसा की। साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों में पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित प्रदेश की चार विभूतियों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवती लाल राजपुरोहित, ओम प्रकाश शर्मा, सत्येंद्र सिंह लोहिया और कालूराम बामनिया ने अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का गौरव पढ़ाया है। इन सभी चयनित विभूतियों की उपलब्धियों पर प्रदेशवासियों को गर्व है।
इस वजह से मिला पद्मश्री
भगवती लाल राजपुरोहित को मालवी संस्कृति और साहित्य पर पुस्तकों, विशेष रूप से नाटकों के लेखन के लिए, ओम प्रकाश शर्मा को पारंपरिक माच गायन शैली को रंगमंच से जोड़कर शानदार प्रस्तुतियों के लिए, कालूराम बामनिया को कबीर गायन के क्षेत्र में एवं दिव्यांग प्रतिभा सत्येंद्र सिंह लोहिया को तैराकी के क्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के लिए पद्मश्री के लिए चयनित किया गया है। ओम प्रकाश शर्मा और भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन, कालूराम बामनिया देवास और सत्येंद्र लोहिया भिंड जिले से हैं।