CM डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन, भगवान जगन्नाथ की भी पूजा की

Follow on Google News
CM डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन, भगवान जगन्नाथ की भी पूजा की
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन कर विधि विधान से अभिषेक पूजन कर आशीर्वाद लिया। वहीं जगदीश मंदिर में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर रथयात्रा की मंगल शुभकामनाएं दी हैं।

कालों के काल बाबा महाकाल की कृपा बरसती रहे : सीएम

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ सुबह महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और महाकाल के दर्शन की विधि विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कालों के काल बाबा महाकाल की कृपा समस्त देश एवं प्रदेशवासियों पर अनवरत बरसती रहे, यही प्रार्थना है। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने गर्भगृह में जलाभिषेक किया। सीएम मोहन ने भगवा धोती और भगवा दुपट्टा पहनकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। https://x.com/psamachar1/status/1809825824616431783

जगदीश मंदिर में भी किए दर्शन-पूजन

इसके बाद मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के यहां स्थित जगदीश मंदिर गए और वहां दोनों नेताओं ने महाप्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन-पूजन का परम सौभाग्य प्राप्त किया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि महाप्रभु जगन्नाथ जी की असीम कृपा समस्त देश व प्रदेशवासियों पर सदैव बनी रहे, सबका मंगल व कल्याण हो तथा सबके जीवन में खुशहाली आए, महाप्रभु से यही प्रार्थना है। सीएम ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगल शुभकामनाएं भी दी हैं। https://x.com/psamachar1/status/1809837481652535496 इससे पहले केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव आज सुबह उज्जैन पहुंचे, जहां उनके महाकाल की नगरी उज्जैन आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। ये भी पढ़ें- अहमदाबाद में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकली, सीएम पटेल ने लगाई सोने की झाड़ू, पुरी में भगवान का रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में उत्साह
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts