Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Paris Olympics 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने वीडियो कॉल पर हॉकी प्लेयर विवेक सागर से की बात, एमपी सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम

Paris Olympics 2024 : सीएम डॉ. मोहन ने वीडियो कॉल पर हॉकी प्लेयर विवेक सागर से की बात, एमपी सरकार देगी 1 करोड़ का इनाम
भोपाल। पेरिस ओलंपिक में हॉकी प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम के हिस्सा बने मध्यप्रदेश पुलिस के डीएसपी विवेक सागर प्रसाद को राज्य सरकार एक करोड़ रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को विवेक सागर से वीडियो कॉल पर चर्चा की। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर पूरी टीम को बधाई दी।

विवेक को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने की घोषणा

सीएम डॉ. यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी, हमारे मध्यप्रदेश के गौरव, विवेक प्रसाद सागर को वीडियो कॉल के माध्यम से बात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह एक अच्छा प्रदर्शन था। पूरा देश आप सभी से खुश है। इस सफलता के लिए आपको और पूरी टीम को बधाई। मध्यप्रदेश सरकार इनाम के तौर पर आपके खाते में एक करोड़ रुपए की राशि हस्तान्तरित करेगी।'' उन्होंने कहा, ‘‘आप एक सम्माननीय पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के रूप में काम कर रहे हैं और अब राज्य आपको एक करोड़ रुपये का इनाम देगा। नर्मदापुरम जिले के इटारसी के मूल निवासी प्रसाद ओलंपिक 2020 (तोक्यो) में हॉकी टीम का हिस्सा थे और उस समय भी टीम ने कांस्य पदक जीता था। देखें VIDEO...

भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

पेरिस ओलिंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय हॉकी टीम ने चौथा मेडल जीत लिया है। 8 अगस्त को खेले गए ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत ने स्पेन को 2-1 से हराया। भारतीय टीम ने लगातार दूसरे ओलिंपिक गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। इससे पहले उसने टोक्यो गेम्स में भी ब्रॉन्ज अपने नाम किया था।

दिग्गज गोलकीपर श्रीजेश ने लिया संन्यास

हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल की जीत के साथ ही टीम इंडिया के गोलकीपर श्रीजेश ने भी हॉकी को अलविदा कह दिया। बतौर खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक में श्रीजेश का ये अंतिम मैच रहा। इसमें जीत के साथ सुनहरी यादें लिए श्रीजेश को टीम के खिलाडि़यों ने भावुक विदाई थी।  टीम के सभी किलाड़ियों ने जहां जीत के बाद इस स्टार गोलकीपर को गोल पोस्ट के ऊपर बिठा दिया, वहीं श्रीजेश ने हाथ जोड़कर सभी देशवासियों और हॉकी फैंस को धन्यवाद किया।

भारतीय हॉकी टीम का 13वां मेडल

भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक के इतिहास में अपना 13वां मेडल जीता है। भारत अब तक रिकॉर्ड 8 गोल्ड, एक सिल्वर और चार ब्रॉन्ज पदक जीत चुका है। ये भी पढ़ें- भोपाल : महिला सरपंच सम्मेलन में सीएम की अपील, तेरहवीं और मृत्यु भोज रोकें, शादी-विवाह में फिजूलखर्ची हो बंद, संकल्प पत्र की हर घोषणा होगी पूरी  
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts