ताजा खबरराष्ट्रीय

इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर चंद्रयान-3 : 23 अगस्त को टल सकती है लैंडिंग, जानें फिर कब चांद पर उतरेगा लैंडर

बेंगलुरु। भारत जल्द ही इतिहास रचने वाला है। चंद्रयान-3 के लैंडर को कल यानी 23 अगस्त को शाम 6:04 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी। इसरो के मुताबिक, लैंडिंग के लिए निर्धारित समय से ठीक 2 घंटे पहले लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यान को उतारने या न उतारने पर अंतिम निर्णय होगा। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा तो लैंडिंग 27 अगस्त को कराई जाएगी। भारत का चंद्रयान-3 मिशन सक्सेसफुल होता है तो वो चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरने वाला पहला देश बन जाएगा।

लैंडिंग साइट पर सूरज निकलने का इंतजार

चंद्रयान-3 का दूसरा और फाइनल डीबूस्टिंग ऑपरेशन शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात 1 बजकर 50 मिनट पर पूरा हुआ। इस ऑपरेशन के बाद लैंडर की चंद्रमा से न्यूनतम दूरी 25 किमी और अधिकतम दूरी 134 किलोमीटर रह गई है। इसरो ने ट्वीट कर बताया कि, अब लैंडर की इंटरनल जांच की जाएगी और जब तक लैंडिंग साइट पर सूरज नहीं निकलता तब तक इंतजार किया जाएगा। चंद्रयान-3 को 23 अगस्त को शाम करीब 5:45 बजे 25 Km की ऊंचाई से लैंड कराने की कोशिश की जाएगी।

चंद्रमा की सतह पर नजर आए गड्ढे

17 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को छोड़ दिया था और खुद आगे चल रहा था। जिससे वह चांद के और नजदीक पहुंच गया है। 18 अगस्त की दोपहर से पहले विक्रम लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल 153 km x 163 km की ऑर्बिट में थे। लेकिन करीब 4 बजे दोनों के रास्ते बदल गए।

चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल के गुरुवार (17 अगस्त) को अलग होने के बाद ली गईं तस्वीरों में चंद्रमा की सतह पर गड्ढे दिखाई देते हैं, जिन्हें इसरो द्वारा जारी की गईं तस्वीरों में ‘फैब्री’, ‘जियोर्डानो ब्रूनो’ और ‘हरखेबी जे’ के रूप में चिह्नित किया गया है। 17 अगस्त को प्रोपल्शन मॉड्यूल से लैंडर मॉड्यूल के अलग होने के ठीक बाद ‘लैंडर इमेजर’ (एलआई) कैमरा-1 द्वारा ली गईं तस्वीरें शामिल हैं। सेपरेशन के बाद लैंडर ने प्रोपल्शन मॉड्यूल से कहा- ‘थैंक्स फॉर द राइड मेट’। अब प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा की कक्षा में 3-6 महीने रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स का अध्ययन करेगा।

चंद्रमा की अंतिम कक्षा में चंद्रयान-3

 

क्या है प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर मॉड्यूल ?

अब चंद्रयान के प्रोपल्शन मॉड्यूल और लैंडर अलग होने के लिए तैयार हैं। दरअसल, चंद्रयान-3 में एक प्रोपल्शन या प्रणोदक मॉड्यूल है। इसका मुख्य काम लैंडर को चंद्रमा के करीब लेकर जाने का था। लैंडर में एक रोवर शामिल हैं। भारत के तीसरे चंद्र मिशन का मुख्य उद्देश्य लैंडर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास उतारना है। चंद्रयान-2 मिशन में लैंडर पर नियंत्रण खो देने की वजह से उसकी सॉफ्ट लैंडिंग की जगह क्रैश लैंडिंग हो गई थी। इसके कारण लैंडर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था।

5 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में किया था प्रवेश

22 दिन के सफर के बाद पांच अगस्त को शाम करीब 7:15 बजे चंद्रयान ने चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश किया था। उसके बाद इसकी तीन बार ऑर्बिट बदली जा चुकी है।

  • 6 अगस्त : पहली बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 170 km x 4313 km की ऑर्बिट में घूम रहा था। इसी दिन चंद्रयान ने चांद की पहली तस्वीरें जारी की थीं।
  • 9 अगस्त : दूसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 174 km x 1437 km किलोमीटर वाली छोटी अंडाकार कक्षा में घूम रहा था।
  • 14 अगस्त : तीसरी बार चंद्रयान-3 की ऑर्बिट घटाई गई। जिसके बाद चंद्रयान 150 Km x 177 Km किलोमीटर की ऑर्बिट में घूम रहा था।

कब-कब लॉन्च हुए चंद्रयान?

  • चंद्रयान-1 : साल 2008
  • चंद्रयान-2 : साल 2019
  • चंद्रयान-1 में सिर्फ ऑर्बिटर था, जबकि चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ-साथ लैंडर और रोवर भी थे। वहीं चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं होगा, सिर्फ लैंडर और रोवर ही रहेंगे।
  • इस बार भी इसरो ने लैंडर का नाम ‘विक्रम’ और रोवर का ‘प्रज्ञान’ रखा है। लैंडर और रोवर के चंद्रयान-2 में भी यही नाम थे।

ये भी पढ़ें- चंद्रयान-3 ने चांद की भेजी नईं तस्वीरें : धरती से नहीं दिखता यह हिस्सा, 23 अगस्त को साउथ-पोल पर उतरने वाला पहला देश बनेगा भारत

ये भी पढ़ें- Russia’s Luna-25 Crashed : रूस का लूना मून मिशन फेल, चांद की सतह से टकराकर क्रैश हुआ लूना-25

ये भी पढ़ें- इतिहास रचने जा रहा भारत : चांद से सिर्फ 25KM दूर चंद्रयान-3, लैंडिंग साइट पर सूरज निकलने का इंतजार

संबंधित खबरें...

Back to top button