फेसबुक पर बताया चिपकू, 27 महिलाओं पर किया केस

अमेरिका के शिकागो की घटना, 32 साल के निक्को ने 623 करोड़ रुपए का मुकदमा दायर किया
Follow on Google News
फेसबुक पर बताया चिपकू, 27 महिलाओं पर किया केस

शिकागो। अमेरिका के शिकागो में एक शख्स ने कुल 27 महिलाओं पर 75 मिलियन डॉलर यानी करीब 623 करोड़ का मुकदमा दायर करते हुए कहा कि उन महिलाओं ने फेसबुक डेटिंग ग्रुप पर उसके बारे में नकारात्मक टिप्पणियां पोस्ट की थीं। शख्स ने बताया कि पोस्ट में उसे बहुत ही चिपकू बताया गया है। निक्को डी अम्ब्रोसियो (32) का दावा है कि उनकी इज्जत तब तार- तार हो गई, जब उनके साथ डेट करने का दावा करने वाली कई महिलाओं ने आरवी डेटिंग द सेम गाइ नामक एक प्राइवेट फेसबुक ग्रुप पर अपने निगेटिव एक्सपीरियंस पोस्ट किए। दरअसल, अमेरिका में ये फेसबुक ग्रुप काफी लोकप्रिय है। इसके इस्तेमाल मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा पुरुषों के साथ अपने अनुभव को साझा करने के लिए किया जाता है।

महिलाओं ने निक्को को बताया घोस्टिंग

निक्को ने बताया दर्जनों महिलाओं ने उनके खिलाफ अपमानजनक कमेंट्स लिखे, उन्हें चिपकू करार दिया और साथ ही उन पर घोस्टिंग का भी आरोप लगाया। घोस्टिंग का मतलब है कि किसी से बात करते-करते अचानक ही उससे मुंह मोड़ लेना, बिना कोई कारण बताए उससे अलग हो जाना। इन आरोपों पर निक्को इतना भड़के कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ-साथ फेसबुक ग्रुप के मॉडरेटर और सोशल नेटवर्क की मूल कंपनी के कुछ हिस्सों पर भी 75 मिलियन डॉलर का मुकदमा ठोक दिया।

ऐसे हुई मामले की शुरुआत

इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब एक महिला ने फेसबुक ग्रुप पर निक्को के बारे में यह दावा करते हुए एक पोस्ट किया कि उसने उसे डेट किया है और बताया कि कैसे वह बहुत तेजी से चिपकू हो गया, अपने पैसे का दिखावा करता था। इसके बाद कई अन्य महिलाओं ने भी पोस्ट पर कमेंट्स किए और निक्को को लेकर अपने-अपने अनुभव साझा किए। निक्को का दावा है कि फेसबुक ग्रुप पर उनकी निजी तस्वीरें साझा करने और इतनी नकारात्मक टिप्पणियों के कारण उन्हें व्यक्तिगत अपमान, मानसिक पीड़ा, भावनात्मक परेशानी, तनाव, चिंता और कमाई का नुकसान हुआ है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts