Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कमलनाथ को एक और झटका : छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बीजेपी में हुए शामिल

कमलनाथ को एक और झटका : छिंदवाड़ा महापौर विक्रम अहाके ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, बीजेपी में हुए शामिल
भोपाल। कांग्रेस के मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा में कमलनाथ को लगातार झटके लग रहे हैं। अब उनके करीबी और छिंदवाड़ा के मेयर विक्रम अहाके बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भोपाल में सीएम हाउस पहुंचकर महापौर ने सीएम डॉ. मोहन यादव के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। अहाके लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल होने वाले कमलनाथ के तीसरे प्रमुख करीबी हैं।

सीएम से मुलाकात के बाद लिया फैसला

रिपोर्ट्स के मुताबिक, छिंदवाड़ा के महापौर विक्रम अहाके और सभापति प्रमोद शर्मा की रविवार रात मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मुलाकात हुई। इस दौरान ये तय हो गया कि विक्रम और सभापति प्रमोद के साथ बड़ी संख्या में छिंदवाड़ा के कांग्रेसी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश एवं छिंदवाड़ा लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभिन्न कर्मचारी वर्गों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनाव के बाद विस्तार पूर्वक चर्चा कर कर्मचारी हित में निर्णय लिए जाने का विश्वास दिलाया। https://twitter.com/psamachar1/status/1774643308616208390

कौन हैं विक्रम अहाके?

विक्रम अहाके कमलनाथ के करीबी माने जाते हैं, जो छिंदवाड़ा में महापौर चुने गए। 34 वर्षीय विक्रम अहाके पेशे से किसान हैं। राजाखोह गांव के रहने वाले अहाके के पिता नरेश अहाके एक किसान हैं और मां आंगनबाड़ी में काम करती हैं। वे जिला कांग्रेस कमेटी में प्रवक्ता के साथ कई दूसरे पदों पर रह चुके हैं। विक्रम अहाके ने कांग्रेस को महापौर पद पर 18 साल बाद जीत दिलाई थी। उन्होंने बीजेपी के अनंत धुर्वे को 3,786 वोटों से मात दी थी। विक्रम को 64363 मत प्राप्त हुए थे और 60577 वोट अनंत धुर्वे को मिले थे।

भाजपा में शामिल होने की बताई वजह

बीजेपी में शामिल होने के बाद महापौर विक्रम अहाके ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, पीएम मोदी से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुआ हूं। मैं कमलनाथ और नकुलनाथ से नाराज नहीं हूं। आगे अपने भाषण में अहाके ने दावा किया कि अभी छिंदवाड़ा से और लोग बीजेपी में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा के विकास के लिए उन्होंने बीजेपी जॉइन की है। छिंदवाड़ा में आदिवासियों का ज्यादा विकास नहीं हुआ है। ये भी पढ़ें- कमलनाथ के गढ़ में बड़ी सेंध, छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा सीट से कांग्रेस विधायक कमलेश शाह बीजेपी में शामिल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...

Latest Posts