PlayBreaking News

CG NEWS: मानसून सत्र का चौथा दिन PDS से प्लास्टिक तक,आज विधानसभा में कई बड़े मुद्दों पर सरकार होगी घिरी

63 ध्यानाकर्षण, 8 याचिकाएं, PDS, खेल विश्वविद्यालय, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और नए विधेयकों पर आज सदन में होगी अहम चर्चा।प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल भी विभिन्न विभागों से संबंधित दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।
Follow on Google News
 मानसून सत्र का चौथा दिन PDS से प्लास्टिक तक,आज विधानसभा में कई बड़े मुद्दों पर सरकार होगी घिरी

प्रेम कुमार,रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का चौथा दिन आज कई अहम मुद्दों के कारण बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रश्नकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), प्लास्टिक उपयोग, खेल विश्वविद्यालय, औद्योगिक निवेश, ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस और विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। सदन में कई महत्वपूर्ण विधेयक भी पेश और पारित कराने की प्रक्रिया होगी।

CG NEWS: महिला आयोग अध्यक्ष विवाद: किरणमयी नायक बनाम ममता साहू, कोर्ट तक पहुंचा मामला

मानसून सत्र का चौथा दिन: सरकार के सामने कई अहम सवाल

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों पर मंत्री राजेश अग्रवाल, रामविचार नेताम और ओपी चौधरी जवाब देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दयालदास बघेल भी विभिन्न विभागों से संबंधित दस्तावेज सदन के पटल पर रखेंगे।

63 ध्यानाकर्षण और 8 याचिकाओं पर होगी चर्चा

आज सदन की कार्यवाही में कुल 63 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए गए हैं, जबकि 8 विधायक अपनी याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे। विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों की ओर से कई अहम मुद्दे उठाए जाने की संभावना है।

CG NEWS: महादेव मनी ट्रेल में बड़ा एक्शन: विकास गर्ग 10 दिन की ED रिमांड पर, अब खुलेंगे करोड़ों के राज

अग्निशमन और निवेश से जुड़े विधेयक होंगे पेश

गृहमंत्री विजय शर्मा छत्तीसगढ़ अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा (संशोधन) विधेयक सदन में प्रस्तुत करेंगे। वहीं उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन (संशोधन) अधिनियम पेश करेंगे। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक को भी पारित कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

PDS व्यवस्था पर सरकार से जवाब तलब

विधायक सुशांत शुक्ला सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) से जुड़े मुद्दों को सदन में उठाएंगे। इस पर खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सरकार का पक्ष रखेंगे। राशन वितरण व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है।

CG NEWS: 18-19 जुलाई को रेलवे का बड़ा ब्लॉक, बिलासपुर जोन की 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

प्लास्टिक और खेल विश्वविद्यालय पर भी होगी बहस

विधायक अजय चंद्राकर प्रदेश में बढ़ते प्लास्टिक उपयोग को लेकर अशासकीय संकल्प प्रस्तुत करेंगे। वहीं विधायक सुशांत शुक्ला छत्तीसगढ़ में खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग को लेकर अशासकीय संकल्पसदन में रखेंगे।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts